Google News Sports Digest Hindi

Perth Test: 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच होने वाली है। वहीं भारतीय टीम ने पिछला ऑस्ट्रेलियाई दौरा 2020-21 में किया था। इस दौरे पर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 2-1 से हराया था। इन दोनों टीमों के बीच इस बार यह पहला मुकाबला पर्थ (Perth Test) में खेला जाएगा।

India Won Test Series: घरेलू धरती पर पहला टेस्ट मैच हारने के बावजूद भारत ने कब-कब जीती सीरीज, जानिए
image source vis getty images

वहीं इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले (Perth Test) में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने निजी कारणों से नहीं खेल रहे है। अब उनकी जगह पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते नजर आएंगे। इससे पहले आइए मैच की पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते है।

Perth Test कैसी है पर्थ की पिच :-

पर्थ में मौजूद ऑप्टस स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। इस स्टेडियम (Perth Test) की पिच स्थानीय मिट्टी और घास से बनी है। जिसके चलते हुए इस मैदान की पिच पर गेंदबाजों को काफी उछाल और गति मिलती है। इसके अलावा इस मैदान पर गेंद आसानी से बैट पर नहीं आती है।

indian cricket team
image source via getty images

वहीं इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए काफी जोर लगाना पड़ता है। इसके अलावा इस मैदान (Perth Test) की पिच पर अगर एक बार बल्लेबाज डट गया तो उसको रन बनाने में काफी आसानी हो जाती है। इसके अलावा यहां पर टॉस की भूमिका काफी अहम रहती है। तभी तो जो भी कप्तान यहां पर टॉस को जीतता है वह पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लेता है।

पर्थ स्टेडियम पर कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े :-

ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी तक पर्थ Perth Test) के ऑप्टस स्टेडियम में एक भी मुकाबला नहीं हारी है। क्यूंकि इस टीम ने यहां पर 4 टेस्ट मैच खेले हैं और सभी मुकाबलों में उसको जीत मिली है। इसके अलावा भारतीय टीम ने साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ इकलौता टेस्ट खेला था।

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से कटेगा केएल राहुल और कुलदीप का पत्ता, जानें टीम इंडिया की प्लेइंग 11
image source via getty images

तब इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 146 रन से हरा दिया था। वहीं इस खेले गए मुकाबले में भारत की तरफ से सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी विराट कोहली ने 123 रन खेली थी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर मार्नस लाबुशेन ने 204 रन बनाए है।

पर्थ में कैसा रहेगा मौसम :-

पहले टेस्ट मैच (Perth Test) के दौरान पर्थ में पहले दिन 20 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं इसके बाद आने वाले 3 दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। खेल के पांचवें दिन बारिश होने की 10 प्रतिशत संभावना है।

Perth Test match
image source via getty images

इस मैच के दौरान धिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रहेगा। तभी तो अब ऐसे में सभी दर्शकों को एक मजेदार मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं इस मैदान पर लगभग 62,000 लोग मैच का आनंद उठा सकते है।

इन खिलाड़ियों ने किया है पर्थ में अच्छा प्रदर्शन :-

पर्थ (Perth Test) के मैदान पर लाबुशेन ने 3 टेस्ट मैचों में 103.80 की औसत से 519 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक भी आए हैं। इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने भी 3 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 88.5 की औसत से 355 रन बनाए हैं।

Gautam Gambhir: These 4 legendary cricketers may be dropped from the upcoming series
Gautam Gambhir-Virat Kohli/Getty Images

उनके अलावा भारत के लिए कोहली ने एक मैच में 140 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में इस मैदान (Perth Test) पर नाथन लियोन ने 18.00 की औसत से 27 विकेट लिए है जबकि मिचेल स्टार्क ने 19.00 की औसत से 23 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा भारत के गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक टेस्ट में कुल 6 विकेट लिए है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version