Saturday, March 21

ODI विश्वकप 2023 में भारत के कप्तान ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का नाम चारों तरफ गूंज रहा है। इसके पीछे कारण इस विश्वकप में उनकी शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी है। भारत ने अब तक विश्वकप में तीन मुकाबले खेले हैं। इसमें से तीनों मुकाबले भारतीय टीम ने अपने नाम किए हैं। टूर्नामेंट के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित का बल्ला नहीं चला था। लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ रोहित ने अपना असली रूप दिखाते हुए शानदार बल्लेबाजी की। अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित ने ताबड़तोड़ शतक लगाया तो वहीं चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के सामने रोहित ने 84 रन की मैच जीताऊ पारी खेली।

रोहित इस वक्त सबसे बढ़िया कप्तान- रिकी पोंटिंग

इन सब के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा के लिए एक बड़ा बयान दिया है। आईसीसी के साथ बात करते हुए रिकी पोंटिंग ने ये कहा कि इस विश्वकप में भारत पर उम्मीदों का काफी दबाव रहेगा। इस दबाव को झेलने के लिए रोहित से बेहतर शायद और कोई कप्तान नहीं हो सकता है। इसके पीछे का कारण है कि वो बहुत ज्यादा इत्मिनान और सहजता से जीने और क्रिकेट खेलने वाले इंसान हैं।

Rohit Sharma
Photo Source: BCCI

बता दें रोहित और पोंटिंग पिछले कई सालों से एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। इन दोनों के बीच एक दूसरे के लिए बेहद सम्मान भी नजर आता है। इससे पहले भी साल 2015 में पोंटिंग रोहित शर्मा की तारीफ कर चुके हैं। इस बात खुलासा खुद रोहित शर्मा ने किया था। अगर बात करें रोहित शर्मा के साल 2023 में खेले गए तीन मुकाबलों में प्रदर्शन की तो उन्होंने पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद 72 से ज्यादा की औसत के साथ 217 रन बना दिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 142 का रहा है।

ये भी पढ़ें: ओलंपिक में शामिल हुआ क्रिकेट, क्या ये पहली बार है?

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version