भारत की एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में क्रिकेट पूरी तरह हिल चुका है। अब ये तय माना जा रहा है कि पाकिस्तान सुपर लीग के बचे हुए मुकाबले पाकिस्तान में नहीं बल्कि दुबई या दोहा में खेले जा सकते हैं। विदेशी खिलाड़ी खौफ के मारे देश छोड़ने को तैयार हैं, और PCB दिल पर पत्थर रखकर ये कड़वा फैसला ले सकता है।

PSL की इज़्ज़त बचाने विदेश भागेगा PCB?

Psl remaining matches may shifted to Dubai or Doha
Psl remaining matches may shifted to Dubai or Doha/Getty Images

पीसीबी के बड़े अधिकारियों ने गुरुवार को बैठक की, जिसमें पीएसएल को बाहर शिफ्ट करने पर चर्चा हुई। अगर ऐसा होता है, तो ये सिर्फ टूर्नामेंट नहीं, पाकिस्तान की साख का भी विस्फोट होगा। बीच टूर्नामेंट में अगर खिलाड़ी देश छोड़ने लगें, तो इससे बड़ी शर्म की बात और क्या होगी?

खौफ में विदेशी सितारे, इंग्लिश प्लेयर्स ने ECB से मांगी मदद

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड जैसे देशों के खिलाड़ी पहले से ही पीएसएल में हैं। भारत के जवाबी कदम के बाद, खासकर इंग्लैंड के खिलाड़ियों में घबराहट साफ दिख रही है। कुछ खिलाड़ियों ने इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड (ECB) से सुरक्षा को लेकर संपर्क किया है। अगर PSL को विदेश शिफ्ट किया गया, तो पीसीबी को भारी आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ेगा।

ड्रोन अटैक से कांपा रावलपिंडी स्टेडियम, PSL मैच रद्द

India's attack on Rawalpindi Stadium had a big impact on PSL 2025
India’s attack on Rawalpindi Stadium had a big impact on PSL 2025/Getty Images

गुरुवार सुबह रावलपिंडी स्टेडियम पर ड्रोन अटैक हुआ, जहां रात को PSL का मैच होना था। लेकिन हमले के बाद उस मुकाबले को स्थगित कर दिया गया। इस घटना के बाद पीसीबी ने फौरन सभी बचे हुए मैच कराची शिफ्ट कर दिए हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत ये है कि खिलाड़ी अब पाकिस्तान में खेलने को तैयार नहीं हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां PSL को बचाना अब इज्जत का सवाल बन गया है। पर सच्चाई यही है कि वो इसे पाकिस्तान में नहीं रोक सकते।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version