साउथ अफ्रीका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने वनडे (ODI) से रिटायरमेंट से वापस आने का फैसला लिया है। इस धाकड़ बल्लेबाज ने साल 2023 में वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लिया था, लेकिन अब उन्होंने अचानक से अपने फैसले को बदल दिया है और अब वह फिर से वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं कि क्विंटन अब कब और कहां खेलेंगे।
क्विंटन डिकॉक ने संन्यास से लिया यू-टर्न

दरअसल, क्विंटन डिकॉक ने ओडीआई क्रिकेट में संन्यास से वापस आने का फैसला किया है। उन्होंने साल 2027 में घर में होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए निर्णय लिया है। उनके रिटायरमेंट के बाद हेनरिक क्लासेन ने भी रिटायरमेंट ले लिया था, जिसके बाद अब उन्होंने वापसी का फैसला लिया है।
Also Read: IND vs WI Test Series 2025: कब होगा टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान, BCCI सचिव ने किया खुलासा
32 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज में अभी काफी क्रिकेट बची हुई है। साल 2023 में सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक से संन्यास ले लिया था।
पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे सीरीज
क्विंटन डिकॉक को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज में जगह दी गई है। विकेटकीपर बल्लेबाज ने आखिरी बार अफ्रीका के लिए 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे, और उसके बाद से लगातार खुद को अनुपलब्ध कर लिया था, लेकिन अब उन्होंने खुद को सेलेक्शन के लिए उपलब्ध कर दिया है, जिसके चलते उन्हें वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए जगह दी गई है।
घर में होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए लिया फैसला
साउथ अफ्रीका की टीम के लिए पिछले कुछ समय काफी अच्छा बीता है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड को उन्हीं के घर में वनडे सीरीज में धूल चटाई है। इसी साल जून में ऑस्ट्रेलिया को हराकर लंबे समय के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती थी और अब उनकी निगाह अपने घर में होने वर्ल्ड कप पर है। क्योंकि उनके पास ट्रॉफी जीतने का यह सुनहरा मौका है।
कब हैं वनडे सीरीज?
28 अक्टूबर: पहला वनडे, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
31 अक्टूबर: दूसरा वनडे, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
01 नवंबर: तीसरा वनडे, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
कब हैं टी20 सीरीज?
04 नवंबर: पहला टी20, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद
06 नवंबर: दूसरा टी20, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद
08 नवंबर: तीसरा टी20, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम
मैथ्यू ब्रीट्ज़के (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोरज़ी, डोनोवन फरेरा, ब्योर्न फोर्टुइन, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, सिनेथेम्बा केशिले।
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफ्रीका की टीम
डेविड मिलर (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, एंडिले सिमलेन, लिज़ाद विलियम्स।






