Thursday, February 12

इंडियन प्रीमियर लीग में भारतीय खिलाड़ी और विदेशी क्रिकेटर दोनों खेलते हुए नज़र आते हैं। आईपीएल की टीमें भारत के विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करती हैं। प्रत्येक टीम को सेमीफाइनल में पहुँचने से पहले चौदह मैच खेलने होते है। इस लीग को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य क्रिकेट खेलने के तरीका में बदलाव लाना था। इस टूर्नामेंट की पहली घोषणा बीसीसीआई ने 2007 में की थी।

आईपीएल की शुरुआत 2008 में  दिल्ली में विशाल समारोह करवाने के बाद से हुई थी। ऐसा माना जाता है कि आईपीएल का संचालन 7 सदस्यीय गवर्निंग काउंसिल द्वारा किया जाता है, जिसमें पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बीसीसीआई के अधिकारी शामिल होते हैं। अभी 2025 में कुल 10 टीमों ने भाग लिया था।  इस लीग के दिग्गज़ गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास लेने की जानकारी अपने  ट्विटर अकाउंट से दी है। जो उनके फैन्स के लिए भावुक कर देने वाला फैसला हैं

जानते हैं अश्विन के आईपीएल करियर के बारे में

ऑफ स्पिनर अश्विन ने 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 221 मैचों में 7.2 की इकॉनमी से 187 विकेट चटकाए हैं। अश्विन 2010- 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में बड़े हीरो रहे, जहाँ उन्होंने 13 और 20 विकेट लिए थे। 2010 की चैंपियंस लीग टी20 में तो वह प्लेयर ऑफ द सीरीज़ भी बने थे। इसके अलावा वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स की कप्तानी भी कर चुके हैं, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी रवि ने मैच खेले हैं।

Ravichandran Ashwin
Ravichandran Ashwin

2009 से 2015 तक अश्विन सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ लिए खेले और उस दौरान उन्होंने 90 विकेट अपने नाम किया। 2016 में जब सीएसके पर बैन लगा तो उन्होंने एमएस धोनी की कप्तानी वाली आरपीएस की टीम को जॉइन किया। चोट के कारण 2017 सीज़न में भाग नही ले पाए। 2018 में पंजाब किंग्स ने 7.60 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा और कप्तानी करने का मौका मिला । हालांकि उन्होंने दो साल में 25 विकेट लिए, लेकिन टीम प्लेऑफ तक का सफ़र भी तय नहीं कर पाई। 2020 सीज़न से पहले उन्हें दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड किया, जहाँ उन्होंने दो वर्ष डीसी के लिए खेला। इसके बाद 2022 की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपये में अश्विन को अपनी टीम में शामिल किया। उन्होंने युजवेंद्र चहल के साथ मिलकर शानदार स्पिन जोड़ी बनाई। शुरुआती दो सीज़नों में उन्होंने 12 और 14 विकेट झटके, लेकिन 2024 में उनका प्रदर्शन थोड़ा ख़राब रहा और वे केवल 9 विकेट ले पाए, वह भी 8.49 की इकॉनमी रेट के साथ। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम से उन्हें रिलीज़ कर दिया।

Ravichandran Ashwin
Ravichandran Ashwin

जिसके बाद 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 9.75 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया पर अश्विन का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं था। अश्विन ने अपने करियर में आईपीएल में भी बल्ले से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्होंने 92 पारियों में 13.01 की औसत से 833 रन बनाए थे, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 50 रन था।

रविचंद्रन अश्विन ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए करियर को अलविदा कह दिया है। स्पिनर ने एक्स पर अपने फैसले की घोषणा की और दुनिया भर में फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट खेलने के संकेत देते हुए एक्स पर लिखा “हर अंत के साथ एक नई शुरुआत होती है, एक प्लेयर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के खोजकर्ता के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version