Thursday, February 12

एशिया कप, उपमहाद्वीप की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता है। यह टूर्नामेंट अभी तक 16 बार खेला जा चुका है और यह इस बार 9 सितम्बर से शुरू होगा। जिसकी मेजबानी के अधिकार भले ही इंडिया के पास हों लेकिन, इसका आयोजन यूएई में किया जाएगा। मल्टीनेशनल इवेंट के लिए लगभग सभी टीमों का स्क्वाड सामने आ गया है। भारत इस ख़िताब को जीतने वाली सबसे सफल टीम है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी टीम सबसे ज्यादा फाइनल हार चुकी है।

इन टीम ने एशिया कप में हारे हैं सबसे ज्यादा फाइनल

4. टीम इंडिया (Team India) 3 फाइनल

India Cricket Team
India Cricket Team

टीम इंडिया एशिया कप की सबसे सफल टीम है। उन्होंने अभी तक इस ख़िताब को 8 बार अपने नाम किया है। हालाँकि कुछ बार वो फाइनल तक जरूर आई है लेकिन वहाँ उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने सबसे पहले इस टूर्नामेंट को 1984 में जीता था जब उन्होंने श्रीलंका की टीम को धूल चटाई थी।

भारतीय टीम अब तक एशिया कप के फाइनल में सिर्फ 3 बार हारी है। उनको साल (1997, 2004, 2008) के खिताबी मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। आखिरी बार टीम इंडिया को फाइनल मुकाबले में साल 2008 में श्रीलंका की टीम ने हराया था जब अजंता मेंडिस की गेंदबाज़ी के सामने भारतीय बल्लेबाज़ चारों खाने चित्त हो गए थे।

3. बांग्लादेश (Bangladesh) 3 फाइनल

Bangladesh Cricket Team
Bangladesh Cricket Team

एशिया की एक और उभरती हुई टीम बांग्लादेश भी कई बार फाइनल में पहुँच चुकी है। हालाँकि वो कभी ख़िताब जीतने में सफल नहीं हुई है। बांग्लादेश की टीम लगातार फाइनल में पहुँच तो जाती है और गेम भी कंट्रोल कर लेती है लेकिन जब अंतिम समय में मैच जीतने की बारी आती है तब उनके हाथों से दबाव की स्थिति में मैच फिसल जाता है।

बांग्लादेश की टीम को भी अब तक 3 फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। सबसे पहले उनको 2012 में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था जबकि 2016 और 2018 में इंडिया ने उन्हें हराया था। आखिरी बार उन्हें साल 2018 में भारतीय टीम ने अंतिम गेंद पर मैच हराकर ख़िताब जीतने का सपना तोड़ा था।

2. पाकिस्तान (Pakistan) 3 फाइनल

Pakistan Cricket Team
Pakistan Cricket Team

एशिया की एक और मजबूत टीमों में से एक पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा फाइनल हारने वाली सूची में दूसरे नंबर पर आती है। उन्होंने अब तक इस मल्टीनेशनल इवेंट में 2 बार ख़िताब जीता है। जबकि, 3 बार खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
पाकिस्तान की टीम अब तक एशिया कप के (1986, 2014, 2022) इन फाइनल मैचों में हार चुकी है। आखिरी बार उन्हें श्रीलंका के हाथों साल 2022 में 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।

1. श्रीलंका (Srilanka) 6 फाइनल

Srilanka Cricket Team
Srilanka Cricket Team

श्रीलंका की टीम एशिया कप में सबसे ज्यादा फाइनल हारने वाली टीम है। इसकी शुरुआत साल 1984 में हुई थी। वह अब तक 6 बार खिताबी मुकाबले में हार चुकी है, जहाँ उसे सबसे ज्यादा इंडिया के हाथों ही फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा है। लंकाई टीम ने अब तक 6 फाइनल (1988, 1990/91, 1995, 2000, 2010 और 2023) हारे हैं।

इन सभी फाइनल मुकाबलों में श्रीलंका को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। यही नहीं, वो इतने फाइनल हारने के साथ-साथ 6 बार ख़िताब भी जीत चुकी है। आखिरी बार उनको साल 2023 में भारतीय टीम के हाथों बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था जब मोहम्मद सिराज की आंधी के आगे लंकाई बल्लेबाज़ों ने घुटने टेक दिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version