Monday, March 23

Google News Sports Digest Hindi

Ranji Trophy 2024-25 सीजन के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसमें पहले सेमीफाइनल के पहले दिन के खेल की समाप्ति तक केरल की टीम ने गुजरात क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं।

Danish Malewar
Danish Malewar

इसके अलावा दूसरे सेमीफाइनल मैच में विदर्भ क्रिकेट टीम ने मुंबई क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए अपने 5 विकेट के नुकसान पर कुल 308 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है। इस तरह से विदर्भ ने मैच में काफी सधी हुई शुरुआत की है। चलिए दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

पहले दिन केरल ने गंवाए 4 विकेट :-

केरल और गुजरात की टीम के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद में खेले जा रहा है। इस पहले सेमीफाइनल में केरल के कप्तान सचिन बेबी ने नाबाद अर्धशतक (69) लगाया है। उनके अलावा टीम के लिए अक्षय चंद्रन, जलज सक्सेना और रोहन कुन्नुमल अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके।

ranji match
image source via getty images

इस मैच में केरल के इन तीनों ही बल्लेबाजों ने 30-30 रन बनाए। इसके अलावा मैच के पहले दिन केरल की टीम ने कुल 89 ओवर बल्लेबाजी की। वहीं इस मैच में केरल के सभी बल्लेबाजों ने गुजरात के गेंदबाजों के खिलाफ काफी धीमी गति से बल्लेबाजी की।

बड़े स्कोर की तरफ बढ़ी विदर्भ की टीम :-

रणजी ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई और विदर्भ की टीम के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर विदर्भ की टीम ने पहले बल्लेबाजी चुनी। तभी तो मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ की टीम की तरफ से बल्लेबाज ध्रुव शौरे (74) और दानिश मालेवार (79) ने काफी शानदार पारियां खेली।

shardul and suryakumar
image source via getty images

इसके अलावा अपनी टीम के लिए करुण नायर ने भी 45 रन की उपयोगी पाई खेली। लेकिन इस मैच में वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। इसके बाद पहले दिन का खेल समाप्त हो जाने तक क्रीज पर कप्तान यश राठौड़ 47 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज अक्षर वाडकर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले दिन विदर्भ की टीम ने कुल 88 ओवर बल्लेबाजी की।

केरल के लिए बेबी ने लगाया अपना 28वां प्रथम श्रेणी अर्धशतक :-

केरल क्रिकेट टीम के कप्तान सचिन बेबी ने इस मैच में खेलते हुए अपने प्रथम श्रेणी करियर का 28वां अर्धशतक लगाया। इसके अलावा वह अभी भी 193 गेंदों पर 69 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।

sachin baby
image source via getty images

अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उनके बल्ले से अभी तक कुल 8 चौके आए हैं। इसके अलावा इस खिलाड़ी ने अभी तक अपने प्रथम श्रेणी करियर में कुल 99 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 156 पारियों में 5,600 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 28 अर्धशतक और 14 शतक भी आए हैं।

ध्रुव शौरे और दानिश मालेवार ने खेली अर्धशतकीय पारियां :-

मुंबई क्रिकेट टीम के खिलाफ विदर्भ क्रिकेट टीम की तरफ से अपनी पारी की शुरुआत करने के लिए आए शौरे ने 109 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए।

इसके अलावा इसी मैच में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए मालेवार ने भी काफी शानदार पारी खेली। उन्होंने मैच में 157 गेंदों में 79 रन बनाए। इस दौरान हमें उनके बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला। इसके अलावा इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर अपनी टीम के लिए कुल 51 रन की साझेदारी भी की।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version