Tuesday, March 10

Ranji Trophy Winners List: रणजी ट्रॉफी भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, जिसकी शुरुआत साल 1934 में हुई थी। यह टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट के लिए एक मजबूत नींव साबित हुआ है, जहां कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने करियर की शुरुआत की। यह टूर्नामेंट फर्स्ट क्लास क्रिकेट के रूप में खेला जाता है, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों और क्रिकेट संघों की टीमें भाग लेती हैं।

रणजी ट्रॉफी का नाम भारत के पहले टेस्ट क्रिकेटर रणजीतसिंहजी के नाम पर रखा गया है। टूर्नामेंट के शुरुआती सालों में मुंबई (तब बॉम्बे) ने इस प्रतियोगिता पर अपना दबदबा बनाए रखा था। समय के साथ कई अन्य टीमों ने भी इस प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा जमाया, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और प्रतिस्पर्धा बढ़ती चली गई।

अब तक इस टूर्नामेंट में मुंबई (बॉम्बे) ने सबसे ज्यादा 42 बार खिताब जीता है, जो किसी भी टीम के लिए सबसे अधिक है। इसके अलावा, कर्नाटक, दिल्ली, विदर्भ और सौराष्ट्र जैसी टीमों ने भी रणजी ट्रॉफी में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन का फाइनल मुकाबला विदर्भ और केरल के बीच खेला जा रहा है, जहाँ पहली बार फाइनल खेल रही केरल टीम की नजरें खिताब जीतकर इतिहास रचने पर होगी। इसके अलावा, चौथी बार फाइनल खेल रहा विदर्भ तीसरी बार खिताबी जीत हासिल करने की ओर देखेगा।

Ranji Trophy Winners List: रणजी ट्रॉफी विजेताओं की सूची (1934-2025)

  • 1934–35: बॉम्बे vs नॉर्दर्न इंडिया
  • 1935–36: बॉम्बे vs मद्रास
  • 1936–37: बंगाल vs बंगाल
  • 1937–38: हैदराबाद vs नवानगर
  • 1938–39: बंगाल vs साउथर्न पंजाब
  • 1939–40: महाराष्ट्र vs यूनाइटेड प्रोविंसेस
  • 1940–41: महाराष्ट्र vs मद्रास
  • 1941–42: बॉम्बे vs मैसूर
  • 1942–43: बड़ौदा vs हैदराबाद
  • 1943–44: वेस्टर्न इंडिया vs बंगाल
  • 1944–45: बॉम्बे vs होल्कर
  • 1945–46: होल्कर vs बड़ौदा
  • 1946–47: बड़ौदा vs होल्कर
  • 1947–48: होल्कर vs बॉम्बे
  • 1948–49: बॉम्बे vs बड़ौदा
  • 1949–50: बड़ौदा vs होल्कर
  • 1950–51: होल्कर vs गुजरात
  • 1951–52: बॉम्बे vs होल्कर
  • 1952–53: होल्कर vs बंगाल
  • 1953–54: बॉम्बे vs होल्कर
  • 1954–55: मद्रास vs होल्कर
  • 1955–56: बॉम्बे vs बंगाल
  • 1956–57: बॉम्बे vs सर्विसेज
  • 1957–58: बड़ौदा vs सर्विसेज
  • 1958–59: बॉम्बे vs बंगाल
  • 1959–60: बॉम्बे vs मैसूर
  • 1960–61: बॉम्बे vs राजस्थान
  • 1961–62: बॉम्बे vs राजस्थान
  • 1962–63: बॉम्बे vs राजस्थान
  • 1963–64: बॉम्बे vs राजस्थान
  • 1964–65: बॉम्बे vs हैदराबाद
  • 1965–66: बॉम्बे vs राजस्थान
  • 1966–67: बॉम्बे vs राजस्थान
  • 1967–68: बॉम्बे vs मद्रास
  • 1968–69: बॉम्बे vs बंगाल
  • 1969–70: बॉम्बे vs राजस्थान
  • 1970–71: बॉम्बे vs महाराष्ट्र
  • 1971–72: बॉम्बे vs बंगाल
  • 1972–73: बॉम्बे vs तमिलनाडु
  • 1973–74: कर्नाटक vs राजस्थान
  • 1974–75: बॉम्बे vs कर्नाटक
  • 1975–76: बॉम्बे vs बिहार
  • 1976–77: बॉम्बे vs दिल्ली
  • 1977–78: कर्नाटक vs उत्तर प्रदेश
  • 1978–79: दिल्ली vs कर्नाटक
  • 1979–80: दिल्ली vs बॉम्बे
  • 1980–81: बॉम्बे vs दिल्ली
  • 1981–82: दिल्ली vs कर्नाटक
  • 1982–83: कर्नाटक vs बॉम्बे
  • 1983–84: बॉम्बे vs दिल्ली
  • 1984–85: बॉम्बे vs दिल्ली
  • 1985–86: दिल्ली vs हरियाणा
  • 1986–87: हैदराबाद vs दिल्ली
  • 1987–88: तमिलनाडु vs रेलवे
  • 1988–89: दिल्ली vs बंगाल
  • 1989–90: बंगाल vs दिल्ली
  • 1990–91: हरियाणा vs बॉम्बे
  • 1991–92: दिल्ली vs तमिलनाडु
  • 1992–93: पंजाब vs महाराष्ट्र
  • 1993–94: बॉम्बे vs बंगाल
  • 1994–95: बॉम्बे vs पंजाब
  • 1995–96: कर्नाटक vs तमिलनाडु
  • 1996–97: मुंबई vs दिल्ली
  • 1997–98: कर्नाटक vs उत्तर प्रदेश
  • 1998–99: कर्नाटक vs मध्य प्रदेश
  • 1999–00: मुंबई vs हैदराबाद
  • 2000–01: बड़ौदा vs रेलवे
  • 2001–02: रेलवे vs बड़ौदा
  • 2002–03: मुंबई vs तमिलनाडु
  • 2003–04: मुंबई vs तमिलनाडु
  • 2004–05: रेलवे vs पंजाब
  • 2005–06: उत्तर प्रदेश vs बंगाल
  • 2006–07: मुंबई vs बंगाल
  • 2007–08: दिल्ली vs उत्तर प्रदेश
  • 2008–09: मुंबई vs उत्तर प्रदेश
  • 2009–10: मुंबई vs कर्नाटक
  • 2010–11: राजस्थान vs बड़ौदा
  • 2011–12: राजस्थान vs तमिलनाडु
  • 2012–13: मुंबई vs सौराष्ट्र
  • 2013–14: कर्नाटक vs महाराष्ट्र
  • 2014–15: कर्नाटक vs तमिलनाडु
  • 2015–16: मुंबई vs सौराष्ट्र
  • 2016–17: गुजरात vs मुंबई
  • 2017–18: विदर्भ vs दिल्ली
  • 2018–19: विदर्भ vs सौराष्ट्र
  • 2019–20: सौराष्ट्र vs बंगाल
  • 2021–22: मध्य प्रदेश vs मुंबई
  • 2022–23: सौराष्ट्र vs बंगाल
  • 2023–24: मुंबई vs विदर्भ
  • 2024–25: विजेता का इंतजार

Note: विजेता का नाम पहले लिखा गया है, जबकि दूसरी टीम उपविजेता टीम को दर्शाती है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version