Tuesday, March 10

WPL 2025, RCBW vs GGW: वीमेंस प्रीमियर लीग के 12वाँ मुकाबला बैंगलुरू के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और आरसीबी के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम गुजरात जायंट्स के गेंदबाजों के सामने 20 ओवरों में मात्र 125 रन ही बना पाई। तनुजा कनवर और डॉट्रिन ने अपनी टीम के लिए दो-दो अहम विकेट चटकाए। 

गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी

WPL 2025, RCBW vs GGW
WPL 2025, RCBW vs GGW/Getty Images

वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 में आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम बैंगलुरू मैच में एश्ले गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की तरफ से राघवी बिष्ट (19 गेंद, 22 रन), कनिका अहुजा (28 गेंद, 33 रन) और ग्रैहम वेयहरम ने नाबाद 21 गेंदों में नाबाद 20 रनों की पारी खेलकर आरसीबी वीमेंस को 125 रनों के स्कोर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब इस मुकाबले को जीतने के लिए गुजरात जायंट्स को 126 रन बनाने होंगे। 

तनुजा कनवार और काश्वी गौतम ने की घातक गेंदबाजी 

RCBW vs GGW, Kashvee Gautam
RCBW vs GGW, Kashvee Gautam/Getty Images

टॉस हारने के बाद स्मृति मंधना की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही और टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। टीम की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी एलिस पेरी भी इस मैच में बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गई थीं। गुजरात के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

जिसकी बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बड़े लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाई। जायंट्स के लिए गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट तनुजा कंवर ने 3 ओवर में 33 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किए। अन्य गेंदबाजों में काश्वी गौतम (4 ओवर, 17 रन, 1 विकेट), एश्ले गार्डनर ( 4 ओवर, 22 रन, 1 विकेट) और डॉट्रिन ( 4 ओवर, 31 रन, 2 विकेट) की किफायती गेंदबाजी ने आरसीबी के बल्लेबाजों को बांध कर रखा।   

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version