दक्षिण अफ्रीका के शानदार बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर लिया है। उन्होंने इसके बारे में सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है। उनके इस अचानक फैसले ने फैंस के बीच काफी हलचल और चर्चा पैदा कर दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी रिटायरमेंट की जानकारी
रासी वैन डेर डुसेन ने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए कहा कि वे गर्व और आभार के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रोटियाज (साउथ अफ्रीका) की जर्सी पहनना उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रही है, जिसके लिए कड़ी मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है। यह सफर उन्हें लगातार परखता रहा, लेकिन साथ ही इस दौरान कई यादगार लम्हे भी क्रिकेट फ़ील्ड पर आए।
उन्होंने आगे कहा कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने चार भाइयों का जिक्र करते हुए उनको भी धन्यवाद किया और साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
रासी वान डेर डुसेन इंटरनेशनल करियर
- रासी वान डेर डुसेन इंटरनेशनल करियर आंकड़ों के लिहाज़ से काफी प्रभावशाली रहा है। वनडे (ODI) फॉर्मेट में उन्होंने 71 मैच खेलते हुए 2548 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं, जबकि उनका सर्वाधिक स्कोर 134 रहा है।
- टी20 इंटरनेशनल (T20I) में उन्होंने 57 मुकाबलों में 1205 रन बनाए, जिसमें 8 अर्धशतक दर्ज हैं साथ उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 94 रन रहा।
- वहीं टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 18 मैचों में 905 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 98 रहा।
रासी वैन डेर डुसेन का वनडे करियर काफी शानदार रहा। एक वक्त पर उनका औसत करीब 60 के आसपास पहुंच गया था, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, हालांकि रिटायरमेंट तक आते-आते यह गिरकर लगभग 50 के आसपास आ गया।
उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू काफी देर से किया था, उन्होंने 29 साल की उम्र में साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू किया था। लेकिन इसके बावजूद अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर वे जल्द ही साउथ अफ्रीका टीम के अहम खिलाड़ी बन गए।
साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से दो शतक भी आया था, उनकी शानदार पारियों के बदौलत टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।
टी20 लीग में बनाई अलग पहचान
रासी वैन डेर डुसेन भले ही T20Is फॉर्मेट में ज्यादा बड़ा अपना नाम नहीं बना पाए हैं। लेकिन उन्होंने दुनिया भर की कई टी20 लीग्स में हिस्सा लिया है। इसके अलावा उन्होंने इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका टीम को कई महत्वपूर्ण मुकाबले भी जिताए हैं। एक समय ऐसा भी रहा जब वे ICC की टी20 रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल थे।
रासी वैन डेर डुसेन का IPL करियर
रासी वैन डेर डुसेन ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक कुल 3 मैच खेल चुके हैं , जिसमें वे सिर्फ 22 रन ही बना पाए। साल 2022 में वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे साथ ही उसी सीजन वो RR की जर्सी में खेलते हुए नजर आए थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे वे टी20 लीग्स में खेलते या इस फॉर्मेट को भी छोड़ देंगे।

