रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने चेन्नई सुपरकिंग किंग को 27 रनो से हरा दिया और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में में इस जीत के साथ क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गयी। करो या मरो के इस मुकाबले में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजजो करने का न्योता दिया। आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 218 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इतना बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी आर सी बी को क्वालीफाई करने के के लिए चेन्नई सेना को 200 रनो के पहले ही रोक देना था क्योंकि कोहली सेना को किसी भी हाल में इस मैच को 18 रनो से जीतना जरूरी था।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी धोनी एंड कंपनी की शुरुआत बेहद ही खराब रही और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ओवर की पहली ही गेंद पर पवेलियम लौट गए और फैंस के दिलों को जोर झटका दिया। उसके बाद टीम को डेनियल मिचेल के रूप में दूसरा झटका जल्द ही लग गया और सी एस के के फैंस के दिलो पर जो घाव अभी भरा भी नहीं ये विकेट गिरते ही वो घाव और ताजा हो गयी। एक तरफ रचिन रविंद्र संभल कर खेल रहे थे नए बल्लेबाज के रूप में रचिन का साथ देने के लिए आये राहणे ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर फैंस के घाव पर मरहम लगाया और साथ ही बंगलौर को चेतावनी भी दे दी। दोनों ने तेज गति से रन बनाते हुए टीम को अच्छी स्थिति तक पहुंचा दिया था लेकिन जैसी ही रहाणे का विकेट गिरा उसके बाद एक और विकेट जल्दी ही शिवम् दुबे की एक गलती से रचिन्द्र रवींद्र का कीमती विकेट खो दिया उसके बाद जल्दी ही शिवम् दुबे भी पवेलियम की रह देख चुके थे टीम बहुत मुश्किल में थी और जरुरत थी एक साझेदारी की। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आये जडेजा और धोनी ने टीम को जीत के बहुत ही करीब पहुंचा दिया था पर टीम को क्वालीफाई का रास्ता नहीं दे पाए और धोनी भाई का विकेट गिरते ही चेन्नई सुपरकिंग का सपना टूट गया।
ऐसी रही सीएसके की बल्लेबाजी
पारी की शुरुआत बेहद ख़राब रही और पहली गेंद पर टीम को ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में तगड़ा झटका लगा उसके डेनियल मिचेल ने बहुत जल्द ही हार मानकर पवेलियन लौट गए। रचिन रविंद्र और अजिंक्य रहने ने तेज गति से रन बनाया और टीम को बैकफुट से फ्रंट फुट पर ला दिया। दुर्भाग्य पूर्ण तरीके से रहाणे ने अपना विकेट गिरा दिया। इस पारी के दौरान रहाणे ने ने 3 चौके हुए 1 छक्के की मदद से 22 गेंदों पर 33 रन बनाये। उसके बाद रचिन रविंद्र और शिवम दुबे के विकेट के रूप में टीम को दो और विकेट का नुकसान किया। रचिन ने 37 गेंदों में 61 रन बनाये इस पारी के दौरान 3 छक्के और 5 छक्के शामिल रहे। इस तरह से चेन्नई 119 रनो पर ही अपनी आधी टीम खो चुकी थी। फिर 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल सेंटनर (03) आउट हो गए।
इसके बाद रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी ने सातवें विकेट के लिए 61 (27 गेंद) रनों की साझेदारी की, जिससे टीम एक बार फिर जीत के बेहद करीब आ गई। लेकिन 20 ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी के विकेट से इस साझेदारी का अंत हुआ, जिसके साथ चेन्नई की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। अंत में रवींद्र जडेजा 22 गेंदो में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस तरह आरसीबी ने सीएसके को हराकर प्लेऑफ में क्वालिफाई कर लिया और अपने फैंस को जबरजस्त उपहार दिया।







