Tuesday, February 3

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने इंग्लैंड दौरे पर अपने प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया है। 27 वर्षीय पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करते हुए SENA देशों में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बने हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज़ में पंत का बल्ला खूब बोला है। अब तक उन्होंने चार पारियों में 325 रन बना लिए हैं और दूसरी टेस्ट की पहली पारी में 48 रन बनाकर नाबाद हैं। इसी दौरान उन्होंने 2000 रन का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया।

पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ही ऋषभ पंत ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया था। वह अब SENA देशों में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन चुके हैं।

रिकॉर्ड की बात करें तो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं धोनी, जिनके नाम 1731 रन दर्ज हैं। वहीं तीसरे स्थान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट, जिन्होंने SENA देशों में 1531 रन बनाए थे।

SENA देशों में सबसे ज़्यादा टेस्ट रन बनाने वाले टॉप 5 विकेटकीपर:

  1. ऋषभ पंत (भारत) – 2010*
  2. एमएस धोनी (भारत) – 1731
  3. एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 1531
  4. जेफ डुजोन (वेस्टइंडीज) – 1335
  5. जॉन वेट (दक्षिण अफ्रीका) – 1328

विदेशों में 2000 रन बनाने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज़

ऋषभ पंत इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर जरूर हैं, लेकिन कुल मिलाकर वह 10वें भारतीय बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने SENA देशों में 2000 से अधिक टेस्ट रन बनाए हैं। यह आंकड़ा साबित करता है कि पंत ने विदेशी परिस्थितियों में खुद को एक भरोसेमंद बल्लेबाज़ के रूप में स्थापित कर लिया है।

पहले टेस्ट में दो शतक, दूसरे में अर्धशतक

इंग्लैंड दौरे से पहले पंत की फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे थे। आईपीएल में उनका प्रदर्शन औसत रहा था और उन्हें लेकर संदेह बनाए जा रहे थे। लेकिन जैसे ही टेस्ट सीरीज़ शुरू हुई, पंत ने आलोचकों को शांत कर दिया।

पहले टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में शतक जमाकर तहलका मचा दिया। इसके बाद चल रहे टेस्ट की दूसरी पारी में भी वह अर्धशतक लगा चुके हैं और अब तक नाबाद हैं।

विदेशी सरजमीं पर सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बने

ऋषभ पंत की बल्लेबाज़ी का अंदाज़ हमेशा से आक्रामक रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज़ में उन्होंने कई बार गेंदबाज़ों की लाइन-लेंथ बिगाड़ी है। इसी आक्रामकता के दम पर वह अब विदेशी सरजमीं पर सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 23 छक्के लगाए हैं और इस मामले में उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है।

विदेश में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़

  1. ऋषभ पंत बनाम इंग्लैंड – 23*
  2. बेन स्टोक्स बनाम दक्षिण अफ्रीका – 21
  3. मैथ्यू हेडन बनाम भारत – 19
  4. विवियन रिचर्ड्स बनाम इंग्लैंड – 16
  5. हैरी ब्रूक बनाम न्यूज़ीलैंड – 16

ऋषभ पंत का यह प्रदर्शन उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बन सकता है। वह न सिर्फ विकेटकीपिंग में लगातार बेहतर हो रहे हैं, बल्कि उनकी बल्लेबाज़ी भी विदेशी पिचों पर भारतीय टीम के लिए मज़बूती का प्रतीक बन चुकी है। आने वाले समय में उनसे और भी बड़े रिकॉर्ड्स की उम्मीद की जा सकती है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version