Friday, March 20

ENG VS IND: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच इस समय चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। लेकिन इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। क्यूंकि भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए।

उनके दाएं पैर में चोट लगी है। इसके चलते हुए उनको रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा है। वहीं मैदान को छोड़ने से पहले पंत 48 गेंदों में 37 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर खेल रहे थे। आइए इस पूरी खबर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

क्रिस वोक्स की गेंद पर चोटिल हुए पंत :-

Rishabh Pant
Rishabh Pant

चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। वहीं भारत की पारी के 68वें ओवर की चौथी गेंद पर स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं।

दरअसल इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की नीचे रहती हुई फुलटॉस गेंद पर पंत ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाने की कोशिश की और इस प्रयास में गेंद हल्का सा बल्ले का किनारा लेते हुए उनके पैर पर जा लगी। वहीं ऋषभ पंत की चोट इतनी गंभीर की थी कि वह अपने पैरों पर चलकर मैदान से बाहर नहीं जा सके। क्यूंकि उनको गोल्फ कार्ट के सहारे बाहर ले जाया गया था।

ऋषभ पंत ने हासिल की यह उपलब्धि :-

इस चौथे टेस्ट मैच के दौरान खेलते हुए भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड की धरती पर अपने 1,000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा पंत पहले ऐसे विदेशी विकेटकीपर भी बने हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में 1,000 टेस्ट रन बनाए।

वहीं इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंग्लैंड में 13 टेस्ट की 24 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया है। इसके अलावा किसी भी अन्य मेहमान विकेटकीपर ने इस मामले में 800 से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं। वहीं इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड में 778 टेस्ट रन बनाए थे, लेकिन अब वह पंत से काफी पीछे रह गए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version