भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात सरकार में मंत्री रिवाबा जडेजा एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर ऐसा आरोप लगाया है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल पैदा कर दी है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के साथ-साथ क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी इस पर अपनी राय दे रहे हैं।

रिवाबा का सनसनीखेज दावा

Rivaba Jadeja Gives Controversial Statement On Team India Players
Rivaba Jadeja Gives Controversial Statement On Team India Players

एक कार्यक्रम में रिवाबा जडेजा अपने पति की ईमानदारी, अनुशासन और जीवनशैली की प्रशंसा कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों पर सीधे तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि जडेजा भले ही लंदन, दुबई या ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में खेलने जाते हों, लेकिन उन्होंने आज तक कभी कोई गलत आदत या व्यसन नहीं अपनाया।

इसके बाद उन्होंने ऐसा आरोप लगाया जिसने सभी को चौंका दिया। रिवाबा के अनुसार टीम के बाकी खिलाड़ी विदेश जाकर गलत काम करते हैं।” उनके इस बयान ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की संस्कृति और खिलाड़ियों की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जडेजा पर जताया भरोसा

रिवाबा ने यह भी कहा कि जडेजा चाहें तो बाकी खिलाड़ियों की तरह वे भी वही सब कर सकते हैं, उन्हें उनसे पूछने की भी जरूरत नहीं है। लेकिन वे अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और अनुशासन से कभी समझौता नहीं करते।

फैंस और एक्सपर्ट्स में चर्चा तेज

रिवाबा का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोग इसे गैर-ज़रूरी विवाद मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे खिलाड़ियों की छवि खराब करने वाला बयान बता रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब रिवाबा अपने किसी बयान की वजह से चर्चा में आई हों, लेकिन इस बार मामला भारतीय क्रिकेटरों से जुड़ा होने के कारण विवाद और भी बड़ा हो गया है।

आईपीएल 2026 में नई टीम से दिखेंगे रविंद्र जडेजा

इस विवाद के बीच क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर भी सामने आई है। आईपीएल 2026 में रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। पिछले सीजन तक वे चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन एक बड़े ट्रेड के तहत उन्हें राजस्थान ने अपनी टीम में शामिल किया है। दिलचस्प बात यह है कि जडेजा ने अपना आईपीएल करियर भी 2008 में राजस्थान रॉयल्स के साथ ही शुरू किया था। ऐसे में वह एक बार फिर अपनी पहली फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version