राजकोट के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच पहले दिन के समापन हो चुका है। मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने शतक भी लगाया। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के शतक ने आज एक नया किर्मीमान स्थापित किया है। रोहित ने शतक लगाने के लिए 157 गेंद ली। इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और कुल 2 छक्के लगाए। इस शतक के साथ ही रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है।

रोहित बने सबसे उम्रदराज शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान

इस शतक के साथ ही रोहित शर्मा ने उनके टेस्ट करियर का कुल 11वां शतक लगा दिया है। बता दें कि ये शतक उन्होंने 36 साल और 291 दिन की उम्र में जड़ा है। इसके साथ रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट में सबसे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज विजय हजारे को पीछे छोड़ दिया है। विजय हजारे इससे पहले 36 साल और 278 की उम्र में एक कप्तान के तौर पर भारतीय टीम के लिए शतक लगाया था।

सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान

  1. रोहित शर्मा- 36 साल 291 दिन
  2. विजय हजारे- 36 साल 278 दिन
  3. रोहित शर्मा- 36 साल 262 दिन
  4. विजय हजारे- 36 साल 236 दिन
  5. रोहित शर्मा- 36 साल 164 दिन
  6. रोहित शर्मा- 36 साल 73 दिन

ये भी पढ़ें: पिता ने बॉर्डर पर की देश सेवा, बेटा बना क्रिकेटर, ये है ध्रुव जुरेल की प्रेरणादायक कहानी

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version