आईपीएल 2024 को शुरु होने में चंद दिन ही बचे हैं। इससे पहले कई टीमों से अलग-अलग प्रकार की खबरें फैंस के सामने आई। जिसमें से रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटना सबसे हैरान कर देने वाली खबर थी। दरअसल, पिछले साल गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने ट्रेड कर लिया। इसके बाद उन्हें MI की कप्तानी भी सौंप दी और पिछले कई सालों से फ्रैंचाईजी की कप्तानी करने वाल रोहित शर्मा इस साल बतौर बल्लेबाज खेलने वाले हैं। बता दें कि रोहित शर्मा ने साल 2013 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी और इसके करीब 11 साल बाद वो आईपीएल 2024 में बतौर बल्लेबाज खेलते हुए दिखाई देंगे।
MI से जुड़े रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटने के बाद फिलहाल अब रोहित शर्मा टीम के कैंप के साथ जुड़ गए हैं। अब रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान वो नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं और गेदों पर बेहतरीन तरीके से हिट लगा रहे हैं। वीडियो के आने के बाद फैंस इसको खूब पंसद कर रहे हैं।
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए लोकप्रिय हैं रोहित
रोहित शर्मा अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। उनके पास खेलने का ऐसा तरीका है जिससे वो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं। आईपीएल में उन्होंने कई बार मुंबई इंडियंस को अपनी बल्लेबाजी के दम पर जिताया है। रोहित शर्मा क्रिकेट की दुनिया में पुल शॉट खेलने के लिए मशहूर हैं। कई दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि रोहित शर्मा के पास एक गेंद को खेलने के कई तरीके हैं।
आईपीएल करियर
रोहित शर्मा साल 2008 से ही लगातार आईपीएल खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक भी लगाया है। रोहित ने अभी तक आईपीएल के 243 मैचों में कुल 6211 रन बनाए हैं। जिसमें से कुल 42 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.05 का रहा है। मुंबई इंडियंस के अलावा रोहित ने डेक्कन चार्जर की तरफ से भी खेला है। साल 2009 में डेक्कन चार्जर ने खिताब जीता था और इस वक्त रोहित भी इस टीम का हिस्सा थे।
ये भी पढ़ें: खिताबी जीत के बाद कप्तान स्मृति मंधान ने की दिल छू लेने वाली बात
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।