RR vs RCB Eliminator :- इस बार आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी – अपनी जगह बनाई है। तभी तो इन चारों टीमों में से ही कोई एक ही आईपीएल की विजेता टीम बनेगी। इस सीजन जब आईपीएल के इस सीजन की शुरुवात हुई थी तो तभी से ही राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई थी।
और इस बार के आईपीएल सीजन 2024 के लिए टॉप 2 टीमों में फिनिश करने की पूरी दावेदार मानी जा रही थी। लेकिन अपने घटिया खेल के चलते हुए अब राजस्थान की टीम आईपीएल की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। इसी को लेकर अब राजस्थान की टीम को एलिमिनेटर मैच खेलना होगा।
इस एलिमिनेटर मैच में अब राजस्थान रॉयल्स की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ना होगा। इसी बीच अब जब भी बेंगलुरु और राजस्थान की टीमें एक – दूसरे के आमने सामने होंगी तो इसी बीच अब राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें काफी बढ़ सकती है। क्यूंकि इस सब का कारण है मई का महीना। इस मई के महीने में राजस्थान की टीम ने अपने सभी खेले गए मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
अगर हम आईपीएल 2024 के सभी लीग मैच ख़त्म होने के बाद पॉइंट टेबल की बात करें तो इस वक़्त कोलकाता की टीम टॉप पर बनी हुई है। वहीँ इस सीजन में अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। इस सीजन अंक तालिका में तीसरे नंबर पर संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम है। वहीँ इस सीजन अंक तालिका में चौथे नंबर पर फाफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम मौजूद है।
अब बात करते है हम इस सीजन के आईपीएल के प्ले ऑफ के मैचों के बारे में। तो इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला क्वालीफायर मैच खेला जाने वाला है। यह मुकाबला आज 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस मैच के बाद आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मैच भी 22 मई को ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जायेगा।
वहीँ अगर हम अब बात करें राजस्थान रॉयल्स की टीम की बारे में तो इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस बार आईपीएल 2024 के शुरुवाती सीजन में राजस्थान की टीम शुरू में नंबर 1 पर रही थी। फिर उसके बाद आईपीएल में इस सीजन में राजस्थान की टीम लम्बे समय तक दूसरे स्थान पर बनी रही है। तभी तो हम सबको काफी उम्मीद थी कि राजस्थान की टीम इस बार टॉप 2 में तो फिनिश करेगी ही।
लेकिन उसके बाद राजस्थान की टीम अपने मैचों में लगातार हारती चली गई। और कई मैचों में बारिश के चलते हुए राजस्थान के मैच रद्द हो गए, जिसकी वजह से राजस्थान की टीम को काफी झटका लगा था। और इस सब के चलते हुए राजस्थान की टीम इस बार आईपीएल की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
अब हम आपको एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात बताने जा रहे है कि मई के महीने में राजस्थान की टीम ने जीतने भी मैच खेले है उन सभी मैचों में राजस्थान की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। क्यूंकि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपना लास्ट मैच 27 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट से जीता था।
वहीँ जब मई का महीना शुरू हुआ है तो राजस्थान की टीम को लगातार 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। और वहीँ अब राजस्थान की टीम का आखिरी लीग मैच भी अब बारिश के कारण रद्द हो गया है। तभी तो हम कह सकते है कि इस मई के महीने में राजस्थान की टीम ने अभी तक इस बार एक भी मुकाबला नहीं जीता है।
इन सब बातों ने ही तो अब राजस्थान के खेमें में काफी हलचल मचाई हुई है। राजस्थान के इस रिकॉर्ड को तो देखते हुए तो लग रहा है कि कहीं इस एलिमिनेटर मैच में राजस्थान की टीम बेंगलुरु से हार ना जाये। अब इस सीजन के आईपीएल 2024 में ये काफी महत्वपूर्ण मैच है और इस मैच में बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।
ये भी पढ़ें: लुई वुइटन के कोर वैल्लुज कैम्पेन में एक साथ दिखे दो टेनिस स्टार

