Saturday, February 14

इंग्लैंड टीम के 43 वर्षीय जेम्स एंडरसन ने SA20 के ऑक्शन में अपना नाम दर्ज कराया है। इस सूची में मोईन अली, एलेक्स हेल्स और 2024 SA20 फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए टॉम एबेल भी शामिल हैं। एंडरसन ने 11 साल पहले अपना आखिरी T20 क्रिकेट मैच खेला था। उन्होंने T20 ब्लास्ट में लंकाशायर के लिए खेला और उसके बाद द हंड्रेड में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के आठ मैचों में से तीन मुकाबलों में भी हिस्सा लिया।

इस लिस्ट में CPL में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का भी नाम शामिल है। शाकिब टी20 में टॉप रन-स्कोरर और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं और दक्षिण अफ्रीका T20 लीग में खेलने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बन सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका T20 नीलामी कब और कहाँ होने वाली है?

दक्षिण अफ्रीका की सबसे लोकप्रिय लीग में से एक SA20 लीग है। आगामी सत्र में होने वाले मैचों के लिए कई इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने इस बार ऑक्शन में शामिल होने के लिए अपना नाम दर्ज करवाया है। नीलामी 9 सितम्बर को जोहान्सबर्ग में होनी है। इस लीग का आगाज़ 26 दिसम्बर 2025 से होना है। इस सत्र में कुल 6 टीमें भाग लेंगी।

दक्षिण अफ्रीका T20 2025 नीलामी में कितने खिलाड़ी हैं शामिल?

इस बार होने वाली नीलामी में सबसे अधिक खिलाड़ियों ने अपना नाम ऑक्शन के लिए दिया है। इसमें 300 दक्षिण अफ्रीकी और 241 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, नीलामी में खेल के सबसे बड़े नामों का स्वागत किया गया है। जिनमें जेम्स एंडरसन और शाकिब अल हसन सबसे लोकप्रिय नाम हैं।

नीलामी में सबसे चर्चित खिलाड़ी – जेम्स एंडरसन और शाकिब अल हसन

SA20 नीलामी में इस बार शामिल होने वाले खिलाड़ियों में सबसे अहम और चर्चित नाम इंग्लैंड के 43 वर्षीय गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन का है। जेम्स ने अपना आखिरी T20 मैच 2014 में खेला था। वहीं इस लिस्ट में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान भी नीलामी पूल में शामिल हैं। इनके अलावा ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ी डार्सी शॉर्ट, पीटर हाटज़ोग्लू, काइल वेरिन, डेविड बेडिंघम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी और डेन पैटर्सन हैं।

SA20 में किन टीमों के पर्स में कितना पैसा है?

इस बार की नीलामी में 241 विदेशी खिलाड़ियों के लिए अधिकतम 25 स्थान उपलब्ध होंगे, जबकि बचे 59 स्थानों के लिए 308 दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे।

प्रिटोरिया कैपिटल्स: 32.5 मिलियन रैंड (लगभग 18.6 लाख अमेरिकी डॉलर) के सबसे बड़े पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी। उनके पास 13 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें पाँच विदेशी हैं।

एमआई केप टाउन: 11.5 मिलियन रैंड (लगभग 6.5 लाख अमेरिकी डॉलर) के सबसे छोटे पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी। उनके पास 12 स्थान खाली हैं, जिनमें चार विदेशी हैं।

छह टीमों में से प्रत्येक को अपनी 19 सदस्यीय टीम में कम से कम दो अंडर-23 खिलाड़ियों को चुनना अनिवार्य है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version