International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसे भी गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने अपनी घातक लाइन-लेंथ, स्विंग, स्पिन गेंद और सीम मूवमेंट से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है और उनको उनको गलती करने पर मजबूर भी किया है।
इस बीच नतीजा यह रहा था कि बल्ले का किनारा बार-बार फील्डरों के हाथों में गया और कैच आउट की संख्या बढ़ती चली गई थी। वहीं तब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में इन गेंदबाजों का खौफ भी देखने को मिला था। इसके चलते हुए आइए आज उन गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक बार बल्लेबाजों को कैच आउट कराया था।
1. मुथैया मुरलीधरन : 735 बार :-
इस सूची में पहले पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का नाम आता है। इस श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज ने साल 1992 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2011 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इसके अलावा इस श्रीलंकाई खिलाड़ी ने कुल 495 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 735 बार बल्लेबाजों को कैच आउट कराया था। इसके अलावा उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 22.86 की शानदार गेंदबाजी औसत से 1,347 विकेट लिए थे। वहीं इस दौरान उन्होंने 77 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था।
2. जेम्स एंडरसन : 672 बार :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर इंग्लैड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2002 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2024 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इसके चलते हुए उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 672 बार बल्लेबाजों को कैच आउट भी कराया था। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे करियर में कुल 991 विकेट भी लिए थे। जबकि इस पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने 34 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था।
3. ग्लेन मैक्ग्रा : 622 बार :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का नाम आता है। वहीं इस पूर्व कंगारू खिलाड़ी ने साल 1993 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। जबकि वह आखिरी बार साल 2007 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस बीच उन्होंने कुल 376 मुकाबले खेले थे।

वहीं इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 622 बार बल्लेबाजों को अपनी गेंद पर कैच आउट भी कराया था। इसके अलावा उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 21.76 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 949 विकेट लिए थे। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 8 विकेट लेना रहा था।
4. स्टुअर्ट ब्रॉड : 595 बार :-
इस सूची में चौथे पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2006 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2023 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने कुल 344 मुकाबले खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 27.83 की शानदार गेंदबाजी औसत से 847 विकेट भी लिए थे। वहीं इस दौरान खेलते हुए उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 595 बार बल्लेबाजों को कैच आउट भी कराया था। जबकि इस बीच उन्होंने 21 बार 5 विकेट हॉल भी लिए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







