Saturday, June 20

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 46 वां मैच आज रविवार, 3 मई को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने आरसीबी की टीम को 4 विकेट से हराया था।

जबकि पंजाब किंग्स की टीम को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से हार मिली थी। वहीं आज के इस मैच में पंजाब की टीम अपने विजयी रथ पर फिर से सवार होना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

इन दोनों टीमों के बीच रही है कांटे की टक्कर :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक गुजरात टाइटंस की टीम को इनमें से 3 में जीत मिली है। जबकि पंजाब किंग्स की टीम को इस दौरान 4 मैचों में हीट हासिल हुई है।

Punjab Kings
Punjab Kings

इसके अलावा आईपीएल 2026 के इस मौजूदा सीजन में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया है। तब उस मैच में पंजाब किंग्स की टीम को 3 विकेट से जीत मिली थी। आज भी इन दोनों के बीच एक कांटे का मैच देखने को मिलेगा।

आज इस तरह की हो सकती है PBKS की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम को आरआर की टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस मैच में स्टोइनिस ने अपने करियर का सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक भी लगाया था। आज भी उनसे पंजबा की टीम को ठीक वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Punjab Kings
Punjab Kings

PBKS की संभावित एकादश : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

PBKS के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे और हरप्रीत बरार।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है GT की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को आरसीबी की टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच की शुरुआत में गुजरात टीम की तरफ से कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने अच्छी परियां खेली थी। बाद में आकर राहुल तेवतिया और ने जेसन होल्डर ने टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। लेकिन इस मैच में सलामी बल्लेबाज साईं सुरदर्शन का बल्ला नहीं चला था। वहीं आज के इस मैच में GT की टीम को उनसे एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

गुजरात टाइटंस की संभावित एकादश :- साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

गुजरात के इम्पैक्ट सब प्लेयर : रवि साईं किशोर, शाहरुख खान,अरशद खान और ग्लेन फिलिप्स।

कैसा रहने वाला है आज अहमदाबाद की पिच का मिजाज :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें बनाई गईं हैं। इसके चलते हुए यहां पर लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद प्रदान करती हैं। इस पिच पर खेलते हुए बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है।

Narendra Modi Stadium Pitch Report
Narendra Modi Stadium Pitch Report

लेकिन मैच के शुरुआती कुछ ओवर यहां चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य रहता है। लेकिन यहां पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। इस बीच अब विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच खेला जा सकता है।

कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 3 मई को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ और काफी गर्म रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 28 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

कब और कहां देखें यह मैच :-

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version