Thursday, June 11

International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजों की असली परीक्षा उनकी निरंतरता, फिटनेस और लंबे समय तक शीर्ष स्तर पर जमे रहने के साथ होती है। लेकिन इस बीच कुछ चुनिंदा गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने सभी फॉर्मेट में मिलाकर 50,000 से ज्यादा गेंदें फेंकने का दुर्लभ कारनामा भी किया है। इसके चलते हुए अब यह आंकड़ा सिर्फ उनका अनुभव ही नहीं, बल्कि सालों तक टीम की रीढ़ बने रहने की कहानी भी बयां करता है। इस बीच आइए ऐसे में उन दिग्गज गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. मुथैया मुरलीधरन : 63,132 गेंदें :-

इस सूची में पहले स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच साल 1992 में खेला था। जबकि वह आखिरी बार साल 2011 में इंटरनेशनल मैच खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस बीच उन्होंने कुल 495 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।

Muttiah Muralitharan
Muttiah Muralitharan/Getty Images

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनमें कुल 63,132 गेंदें फेंकी थी। जबकि इस दौरान उन्होंने 22.86 की शानदार गेंदबाजी औसत से 1,347 विकेट भी लिए थे। इसके अलावा उन्होंने इस बीच 77 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 9/51 का रहा था।

2. अनिल कुंबले : 55,346 गेंदें :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 1990 में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। जबकि वह आखिरी बार साल 2008 में किसी इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने कुल 403 मुकाबले खेले थे।

Anil Kumble
Anil Kumble

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनमें कुल 55,346 गेंदें फेंकी थीं। जबकि इस बीच खेलते हुए उन्होंने 30.09 की शानदार गेंदबाजी औसत से 956 विकेट भी लिए थे। वहीं इस बीच उन्होंने 37 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 10/74 का रहा था।

3. शेन वॉर्न : 51,347 गेंदें :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व महान लेग स्पिन गेंदबाज दिवंगत शेन वॉर्न का नाम आता है। इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज ने साल 1992 में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। जबकि उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2007 में खेला था। इस बीच उन्होंने कुल 339 मुकाबले खेले थे।

Shane Warne
Shane Warne

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनमें कुल 51,347 गेंदें फेंकी थी। जबकि इस दौरान उन्होंने 25.51 की शानदार गेंदबाजी औसत से 1,001 विकेट लिए थे। इस बीच उन्होंने 38 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 8/71 का रहा था।

4. जेम्स एंडरसन : 50,043 गेंदें :-

इस सूची में चौथे स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कुल 401 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनमें कुल 50,043 गेंदें डाली थी। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 27.28 की शानदार गेंदबाजी औसत से 991 विकेट भी लिए थे।

James Anderson
James Anderson

इस बीच उन्होंने 34 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। इसके अलावा उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2002 में खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2024 में खेलते दिखे थे। इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/42 का रहा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version