Saturday, June 13

पंजाब के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज Salil Arora ने Syyed Mushtaq Ali Trophy में झारखंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। अरोरा ने 45 गेंदों में 125 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचाने में मदद की। उनके टैलेंट की बात हमेशा से की जाती थी लेकिन इस साल उन्होंने उसे प्रदर्शन में भी तब्दील किया है। सलिल ने अक्टूबर 2024 में मध्य प्रदेश के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया।

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

Salil Arora Profile; Career, Stats And Teams
Salil Arora Profile; Career, Stats And Teams

पूरा नाम: सलिल अरोरा

जन्म: 7 नवंबर 2002 (अमृतसर, पंजाब)

उम्र: 23 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

भूमिका: ओपनिंग बल्लेबाज

टीमें: पंजाब, पंजाब अंडर-19, इंडिया अंडर-19

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं सलिल

सलिल अरोरा पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वे काफी युवा हैं, लेकिन उनके अंदर टैलेंट बचपन से था, जिसके चलते उन्हें पंजाब अंडर-19 और इंडिया अंडर-19 की टीम में मौका दिया गया। वहां कुछ मौकों पर उनका प्रदर्शन ठीक रहा था, लेकिन उसके बाद उन्हें सीनियर टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

पिछले साल उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें पंजाब की टीम से फर्स्ट क्लास और टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। पिछले साल वे सीजन के आखिरी में खेले थे और कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन इस बार उन्हें शुरू से खेलने का मौका मिला है और अब वे अपने टैलेंट की झलक दिखा रहे हैं।

झारखंड के खिलाफ लगाया धमाकेदार शतक

उन्होंने इस सीजन कई छोटी लेकिन प्रभावशाली पारियां खेली थीं, लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग राउंड के पहले मैच में झारखंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाकर अपने लिए आईपीएल ऑक्शन में दरवाजे खोल दिए हैं। इस सीजन कुछ टीमें हैं जिन्हें कीपर की जरूरत है और उनमें कोलकाता भी शामिल है।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट क्लास डेब्यू: पंजाब की तरफ से बनाम मध्य प्रदेश, 18–21 अक्टूबर 2024

लिस्ट A डेब्यू: अभी नहीं हुआ

टी20 डेब्यू: पंजाब बनाम महाराष्ट्र – 5 दिसंबर 2024

खेलने का अंदाज और विशेषता

सलिल अरोरा अपने आक्रामक खेल और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। दाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज की बल्लेबाजी में क्लासिक स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखता है। वह नई गेंद पर धैर्य के साथ खेलते हैं और बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता उन्हें पंजाब क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

Format Mat Inns NO Runs HS Ave BF SR 100s 50s 4s 6s Ct St
FC 9 14 3 458 101 41.63 948 48.31 1 3 55 3 25 5
T20s 7 7 1 267 125* 53.40 131 203.81 1 0 22 18 1 1

बॉलिंग आँकड़े (Bowling Stats)

Format Mat Inns Balls Runs Wkts BBI BBM Ave Econ SR 4w 5w 10w
FC 9
T20s 6

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version