Saturday, February 14

आईपीएल की फ्रैंचाइज़ियां अब लगातार दुनिया भर की लीगों में अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं। कई इंटरनेशनल लीगों में अब आईपीएल टीमों की सहायक टीमें मौजूद हैं। इससे लीगों को भी फायदा मिलता है और फ्रैंचाइज़ियों को भी, क्योंकि भारतीय फैनबेस भी उनसे जुड़ जाता है। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स की SA20 टीम ने सीज़न शुरू होने से पहले ही अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। उन्होंने भारतीय मूल के खिलाड़ी को कमान सौंपी है।

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने केशव महाराज को बनाया कप्तान

Keshav Maharaj Becomes Captain Of Pretoria Capitals In SA20
Keshav Maharaj Becomes Captain Of Pretoria Capitals In SA20

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने केशव महाराज को आने वाले SA20 सीज़न के लिए अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। पिछले सीज़न में महाराज ने डरबन सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी, लेकिन इस बार वे राइली रूसो की जगह टीम की कमान संभालेंगे।

SA20 ऑक्शन से पहले टीम ने रूसो को रिलीज़ किया था, और उन्हें 5 लाख रैंड में जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स ने खरीद लिया। वहीं कैपिटल्स ने महाराज को 1.7 मिलियन रैंड में अपने साथ जोड़ा।

लीग के सबसे सफल गेंदबाज़ों में से एक हैं महाराज

टीम मैनेजमेंट का कहना है कि महाराज इंटरनेशनल स्तर के अनुभवी खिलाड़ी हैं। वे कई मौकों पर शांत दिमाग और मजबूत नेतृत्व क्षमता दिखा चुके हैं। वे दक्षिण अफ्रीका की सफेद गेंद टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं, इसलिए यह भूमिका उनके लिए बिल्कुल सही मानी जा रही है। उनकी मौजूदगी से टीम को अच्छा संतुलन और सही दिशा मिलेगी।

स्पिन गेंदबाज़ों में महाराज SA20 के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज़ हैं। वे 33 मैचों में अब तक 27 विकेट ले चुके हैं। ऑक्शन से पहले टीम ने सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव किए—सौरव गांगुली को हेड कोच बनाया गया है, जो जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे, और शॉन पोलॉक को असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी दी गई है।

डेवाल्ड ब्रेविस पर खर्च किया आधा बजट

इस बार कैपिटल्स के पास ऑक्शन में सबसे ज्यादा बजट (32.5 मिलियन रैंड) था। उन्होंने इसका लगभग आधा हिस्सा ड्यूवाल्ड ब्रेविस को खरीदने में लगा दिया और उन्हें 16.5 मिलियन रैंड में अपनी टीम में शामिल किया।

टीम ने इसके अलावा कॉनर एस्टरहुइज़ेन (3.2 मिलियन), लिज़ाद विलियम्स (2.4 मिलियन), लुंगी एनगिडी (2.3 मिलियन), ब्राइस पार्सन्स (1.9 मिलियन), साकिब महमूद (1.5 मिलियन) और क्रेग ओवरटन (1 मिलियन) को भी टीम में जोड़ा।
शेरफेन रदरफोर्ड और विल जैक्स पहले से ही साइन किए गए खिलाड़ी थे, जबकि आंद्रे रसेल टीम के वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी के रूप में चुने गए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version