विकास सोनकर ने 7 विकेट लेकर साउथ द्रविड़ चोल रॉकर्स ने उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स को हराया।
सनातन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 12 में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स ने साउथ द्रविड़ चोल रॉकर्स को 25 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने सम्मानजनक स्कोर बनाया और उसके बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स के कप्तान सौरभ तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, उनकी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल नहीं हो सकी, लेकिन उन्होंने छोटे टोटल को भी डिफेंड कर लिया।
85 रनों पर सिमट गई थी उत्तर प्रदेश की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही विकेट गंवा दिए। कप्तान सौरभ तिवारी ने 12 गेंदों पर 19 रन बनाए, जबकि अभिषेक यादव ने 15 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली।
इसके अलावा मनीष किशोर ने 10 रन और सल्लू पाल ने 5 रन बनाए। हालांकि, नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के चलते टीम बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी और पूरी टीम 10 ओवर में 85 रनों पर ऑल आउट हो गई।
विकास सोनकर ने की घातक गेंदबाजी

साउथ द्रविड़ चोल रॉकर्स के गेंदबाज विकास सोनकर ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 ओवरों में 15 रन देकर 7 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा सुनील पाटिल और गरीबा ठाकुर को भी एक-एक विकेट मिला।
साउथ द्रविड़ चोल रॉकर्स की पारी 60 रन पर सिमटी

85 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ द्रविड़ चोल रॉकर्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम के कई बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। बॉबी ने 15 गेंदों पर 19 रन बनाए, जबकि आकाश चौहान ने 8 रन की पारी खेली। इसके अलावा ब्रजेश, गरीबा ठाकुर और करन यादव भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।
उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए साउथ द्रविड़ चोल रॉकर्स को 8.3 ओवरों में 60 रन पर ऑल आउट कर दिया। अंत में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स ने 25 रनों से यह मैच जीत लिया।

उत्तर प्रदेश की ओर से अंकुश ने 2 ओवरों में 19 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, जबकि अभिषेक यादव और सूरज सिंह को 2-2 सफलताएं मिली। उनके अलावा, सल्लू और सार्थक ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किए।
विकास सोनकर 7 विकेट लेकर बने प्लेयर ऑफ द मैच
साउथ द्रविड़ चोल रॉकर्स के गेंदबाज विकास सोनकर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 3 ओवरों में 15 रन देकर 7 विकेट झटके। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं रहे।
यहाँ देखें साउथ द्रविड़ चोल रॉकर्स बनाम उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स मैच की हाइलाइट्स
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








