सनथ जयसूर्या को दुनिया के सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। इस बल्लेबाज़ ने सीमित ओवरों के क्रिकेट को नई परिभाषा दी। 1996 के वर्ल्ड कप में रोमेश कालूवितरणा के साथ पारी की शुरुआत की थी। उन्होंने ऐसी विस्फोटक बल्लेबाज़ी की थी। इस क्रिकेटर का करियर बेहद शानदार रहा। हालाँकि निजी जीवन काफी विवादास्पद रहा और उन्होंने 3 शादी भी की।
एक साल के अंदर ही पहली पत्नी से लिया तलाक

जयसूर्या की विस्फोटक बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी ने श्रीलंका को कई मैचों में यादगार जीत दिलाई। हालाँकि, उनका निजी जीवन उनके क्रिकेट करियर जितना शानदार नहीं रहा। उनका निजी जीवन हमेशा से ही विवादों में रहा है।
जयसूर्या ने तीन शादियाँ कीं, लेकिन तीनों ही असफल रहीं। दुनिया भर के गेंदबाजों के दिलों में खौफ पैदा करने वाले सनथ जयसूर्या ने 1998 में एयर श्रीलंका की ग्राउंड होस्टेस सुमुद करुणानायके से शादी की थी। यह शादी एक साल से भी कम समय तक चली और तलाक में समाप्त हो गई।
सिर्फ़ छह महीने बाद, जयसूर्या ने सुमुदु से तलाक लेने का फ़ैसला कर लिया। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, जयसूर्या ने कहा कि यह शादी उनके क्रिकेट करियर के लिए नुक़सानदेह थी। उन्होंने दावा किया था कि उनकी पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया है और इस विवाह के कारण वह कष्ट झेल रहे हैं, जिसका उनके क्रिकेट करियर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
2012 में सैंड्रा से लिया तलाक
अपनी पहली शादी टूटने के बाद, सनथ जयसूर्या ने 2000 में सैंड्रा डी सिल्वा से शादी की। सैंड्रा श्रीलंकन एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट रह चुकी थीं। जयसूर्या और सैंड्रा के तीन बच्चे हुए। तीनों बच्चों के नाम सविंदी जयसूर्या, यालिंडी जयसूर्या और रौनक जयसूर्या हैं।
कुछ साल बाद जयसूर्या की सैंड्रा डी सिल्वा से शादी भी टूट गई। 2012 में सनथ जयसूर्या और सैंड्रा डी सिल्वा का तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस तलाक का कारण सनथ जयसूर्या का विवाहेतर संबंध था।
सनथ की तीसरी पत्नी ने दिया उन्हें धोखा
जयसूर्या का अभिनेत्री मलिका सिरिसेना के साथ अफेयर शुरू हुआ। फरवरी 2012 में, सनथ जयसूर्या और मलिका सिरिसेना ने माउंट लाविनिया के एक बौद्ध मंदिर में गुप्त रूप से अपनी शादी का पंजीकरण कराया। मलिका सिरिसेना एक श्रीलंकाई मॉडल और फिल्म अभिनेत्री थीं। शादी के कुछ समय बाद, मलिका सिरिसेना ने सनथ जयसूर्या को छोड़कर एक व्यवसायी से शादी कर ली।
सनथ ने किया पत्नी का एमएमएस लीक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनथ जयसूर्या ने बदला लेने के लिए 2017 में मलिका सिरिसेना का एक आपत्तिजनक वीडियो लीक कर दिया था। वीडियो में कथित तौर पर जयसूर्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे। यह वीडियो व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।
श्रीलंका के हेड कोच हैं जयसूर्या
सनथ जयसूर्या इस समय श्रीलंका के हेड कोच हैं और उनकी कोचिंग में टीम का प्रदर्शन काफी उतार चढाव भरा रहा हैं। एशिया कप में वो फाइनल में जगह बनाने में सफल नहीं हुई थी लेकिन बाइलेट्रल सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया हैं। साल 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम तयारी कर रही हैं। क्योंकि वो टूर्नामेंट घर में होना हैं और वो घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहते हैं।







