Wednesday, February 18

नेपाल के स्पिन गेंदबाज व पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को एक विवाद के चलते आठ साल की जेल हो गई है। दरअसल, संदीप पर बीते कुछ समय से नाबलिग लड़की से रेप का आरोप लग रहा था। ऐसे में अब जाकर कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले से संदीप लमिछाने का क्रिकेट करियर बर्बाद होता हुआ नजर आ रहा है। बता दें, संदीप नेपाल की टीम के लिए पहले ऐसे खिलाड़ी थे जो आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) का भी हिस्सा रहे हैं। वर्तमान समय में संदीप की उम्र मात्र 23 साल है और इतने कम वर्ष की उम्र में नेपाल के इस खिलाड़ी का करियर समाप्त होता हुआ नजर आ रहा है।

संदीप नेपाल के एक बड़े क्रिकेटर के रूप में जाने जाते थे। हांलाकि संदीप को 8 साल की तो सजा हुई ही है, लेकिन कोर्ट ने सजा के साथ-साथ मुआवजे और जुर्माने का भी निर्देश दिया है। शिशिर राज ढकाल की अध्यक्षता वाली पीठ ने 10 जनवरी 2024 को संदीप के नाबालिग से रेप वाले मामले में सजा की सुनवाई की। इस खबर पर एक अधिकारी ने मामले में सजा की पुष्टि की। बता दें, संदीप पर पिछले साल सितंबर में एक लड़की ने राजधानी काठमांडू में शिकायत दर्ज कराई थी। उस दौरान लड़की ने बताया था कि संदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जैसे ही ये मामला सामने आया तो नेपाल में हलचल मच गई। उस वक्त संदीप वेस्टइंडीज में सीपीएल खेल रहे थे।

इसके बाद जैसे ही संदीप अपने देश नेपाल वापस आए तो उन्हें वहां की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बारे में जब संदीप से पूछा गया तो उन्होंने बताया था कि ये उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। फिलहाल उन्हें नेपाल की कोर्ट ने आठ साल की सजा और जुर्माना व मुवावजे के आदेश दे दिए हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs AFG सीरीज से पहले अफगानिस्तान को लगा तगड़ा झटका, अहम खिलाड़ी हुआ बाहर

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version