Wednesday, February 18

साउथ अफ्रीका दौरे के बाद इस साल भारतीय टीम अपनी पहली टी-20 सीरीज घर में ही अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच गुरुवार 11 जनवरी को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के लिए ये सीरीज इसी साल आयोजित होने वाले टी-20 विश्वकप 2024 से पहले की आखिरी सीरीज भी होने वाली है। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड की घोषणा पहले ही हो चुकी थीं। लेकिन मैच से ठीक एक दिन पहले अफगानिस्तान की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

राशिद हुए बाहर

दरअसल, अफगानिस्तान टीम के महत्वपूर्ण व अनुभवी स्पिन गेंदबाज राशिद खान भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राशिद पूरी तरह से फिट नहीं थे। जिस वक्त अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का चयन किया था उसी वक्त साफ कर दिया ता कि उनका प्लेइंग इलेवन में खेलना अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है। जानकारी के लिए बता दें कि 2023 विश्वकप के बाद राशिद के पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी हुई है। यही कारण था कि वो यूएई के खिलाफ भी अफगानिस्तान की नेशनल टीम का हिस्सा नहीं थे। राशिद खान का भारत के खिलाफ ना खेलने से अफगानिस्तान की टीम को तगड़ा झटका लगा है।

भारतीय टीम का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार

अफगानिस्तान टीम का स्क्वॉड

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नाईब

ये भी पढ़ें: पहले मैच में टॉस होगा अहम, पहले बल्लेबाजी या फिर गेंदबाजी?, जानिए सबकुछ

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version