साउथ अफ्रीका दौरे के बाद इस साल भारतीय टीम अपनी पहली टी-20 सीरीज घर में ही अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच गुरुवार 11 जनवरी को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के लिए ये सीरीज इसी साल आयोजित होने वाले टी-20 विश्वकप 2024 से पहले की आखिरी सीरीज भी होने वाली है। भारत इस सीरीज को हल्के में लेने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं करेगी। बीते कुछ सालों से अफगानिस्तान की टीम ने बताया है कि वो दुनिया की किसी भी टीम को हराने की काबिलियत रखते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण वनडे विश्वकप 2023 में अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान का मैच है। इस अहम मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को एकतरफा शिकस्त दी थी।
पहले बल्लेबाजी या फिर गेंदबाजी
मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम के पिच का इतिहास बताता है कि टी-20 मुकाबले में यहां पर बड़े स्कोर बनते हैं। इसके पीछे का सबसे प्रमुख कारण ये है कि इस मैदान की पिच काफी छोटी है। इसके अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और आफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान टॉस जीतने पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करेंगे। शाम के मैच में किसी भी टीम की जीत के लिए ओस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। गौरतलब है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल चार टी-20 मुकाबले खेले गए हैं और इन सभी मुकाबलों में टीम इंडिया ने ही जीत दर्ज की है।
भारतीय टीम का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार
अफगानिस्तान टीम का स्क्वॉड
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नाईब
ये भी पढ़ें: केशव महाराज ने खोला राज- उनके मैदान पर आते ही ‘राम सिया राम’ भजन बजने की वजह
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।







