Tuesday, February 3

Full Schedule of ICC Women’s World Cup 2025 Matches in ACA VDCA Cricket Stadium:डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम को ही एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम भी कहा जाता है। यह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित है।

ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम का इतिहास

इस मैदान का उद्घाटन 2003 में किया गया था।बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि की है कि विशाखापत्तनम में स्थित एसीए-वीडीसीए स्टेडियम 2025 महिला वर्ल्ड कप का वेन्यू है। इस स्टेडियम में एक साथ 25,000 दर्शक बैठ सकते हैं। इस मैदान पर 2025 वीमेंस वर्ल्ड कप के 5 मुकाबले खेले जाने हैं

ACA-VDCA स्टेडियम की पिच और मैदान की जानकारी

वाईजैग क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आती है, जिससे यहाँ पर शॉट खेलना आसान होता है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाज़ों को भी मदद मिलती है।

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अंतरराष्ट्रीय मैचों के आँकड़े

वनडे इंटरनेशनल :

कुल मैच: 15

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 3
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीते गए मैच: 10
  • पहली पारी का औसत स्कोर: 233
  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 205
  • उच्चतम कुल दर्ज: 387
  • न्यूनतम कुल संख्या: 76 (SLW बनाम INDW)
  • उच्चतम स्कोर का पीछा: 292
  • न्यूनतम स्कोर का बचाव: 229 (INDW बनाम SLW)
Aca Vdca Cricket Stadium pitch report
Aca Vdca Cricket Stadium pitch report

2025 महिला वर्ल्ड कप में ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच 

  1. ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 2025 महिला क्रिकेट के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें दोनों ही मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। पहला मुकाबला 9 अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच खेला गया था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 251 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 252 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
  2. दूसरा मुकाबला 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 48.5 ओवर में 330 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 49 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 331 रन बनाकर जीत दर्ज की।
  3. वही इस मैदान पर तीसरा मुकाबला बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच खेला जायेगा।

महिला वर्ल्ड कप 2025 में ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में इस स्टेडियम में कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे। इस मैदान पर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश और इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के मैच इस मैदान खेले जायंगे।

ICC Womens World Cup 2025 में ACA-VDCA Cricket Stadium में खेले जाने वाले मैच

तारीख मैच स्थान
9 अक्टूबर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका विशाखापत्तनम
12 अक्टूबर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विशाखापत्तनम
13 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश विशाखापत्तनम
16 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश विशाखापत्तनम
26 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड विशाखापत्तनम

महिला वर्ल्ड कप 2025 लाइव मैच कैसे देखें

भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर वर्ल्ड कप 2025 के मैचों का प्रसारण होगा। वही मोबाइल पर मैच JioStar ऐप से देखा जा सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version