Thursday, February 26

ENG vs SA: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच बीते दिन सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने साउथ अफ्रीका के सभी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी। क्यूंकि उन्होंने इंग्लैंड के लिए 141 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं अपनी इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 8 छक्के भी लगाए। इसके अलावा अपनी इस तूफानी बल्लेबाजी के चलते हुए उन्होंने सिर्फ 39 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया था। जबकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फिल साल्ट का यह चौथा शतक भी था।

इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि फिल साल्ट टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। तब वह पहले मैच में पहली गेंद पर आउट हुए थे। लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों से बदला पूरा करते हुए उनकी जमकर कुटाई लगा दी है। इसके अलावा वह इस मैच में अंत तक नाबाद रहे हैं। इस मैच में उनकी इस शानदार शतकीय पारी के चलते हुए इंग्लैंड की टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

टी20 में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड :-

इस मैच में टॉस को हारने के बाद इंग्लैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था। तब पहले बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंण्ड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर ही 304 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

Phil Salt
Phil Salt

इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में यह किसी भी फुल मेंबर टीम के द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी है। क्यूंकि अब इस मामले में उन्होंने भारत के 297 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारतीय टीम ने साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में 297 रन बनाए थे।

जोस बटलर ने भी खेली तूफानी पारी :-

Phil Salt
Phil Salt

इंग्लिश बल्लेबाज फिल साल्ट के अलावा इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी करने आए जोस बटलर ने भी काफी तूफानी पारी खेली। क्यूंकि उन्होंने इंग्लैंड के लिए 30 गेंद में 83 रन बना दिए। उनकी इस पारी में हमें 8 चौके और 7 छक्के भी देखने को मिले। उनके अलावा जैकब बेथल ने 14 गेंद में 26 रनों का योगदान दिया था। जबकि टीम के कप्तान हैरी ब्रूक 21 गेंद में नाबाद 41 रन बनाए।

इंग्लैंड टीम ने जीता 146 रन से यह मैच :-

इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 146 रन से यह मैच जीत लिया। क्यूंकि 305 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 16.1 ओवर के खेल में 158 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई थी।

England cricket team
England cricket team

इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा सैम करन, लियाम डॉसन और विल जैक्स ने भी 2-2 विकेट लिए थे। जबकि गेंदबाज आदिल राशिद ने भी एक विकेट लिया। इसके चलते हुए अब इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-1 से बराबर हो गई है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version