Thursday, March 19

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच इस समय 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वहीं इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को पारी और 140 रनों से हरा दिया था। उस मैच में केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल के बल्ले से शानदार शतक आया था। जबकि जडेजा ने पहली पारी में शतक और वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 4 विकेट लिए थे। इसके चलते हुए उनको मैच को जीतने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इसके बाद आइए जानते हैं कि दूसरा टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाने वाला है।

कब और कहां खेला जाएगा टेस्ट मैच :-

indian cricket team
indian cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज 10 अक्टूबर से खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत आज सुबर 9:30 बजे से हो जाएगी। जबकि 9 बजे मैच के टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर आ जाएंगे।

क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया :-

भारतीय क्रिकेट टीम पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। इसके बाद अब भारतीय टीम की नजर दूसरा टेस्ट जीतकर वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करने पर भी लगी हुई है। वहीं यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंनशिप का हिस्सा है।

Indian cricket team
Indian cricket team

तभी तो अब ऐसे में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर WTC के प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी। इसके अलावा अब ऐसे में सभी भारतीय फैंस और उनकी टीम को फिर से केएल राहुल और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों से अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड :-

भारतीय टीम का स्क्वाड :- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव.

वेस्टइंडीज का स्क्वाड :- रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वार्रिकन, जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स, एलिक अथानाज, केवलन एंडरसन, टेगेनारिन चंद्रपॉल, टेविन इमलाच और खैरी पियरे.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version