Monday, July 7

इस वक्त भारत और पाकिस्तान में सिर्फ एक ही नाम चर्चा में है और वो नाम पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत में आई सीमा हैदर का है। सीमा ने भारत आने के लिए पहले दुबई, दुबई से नेपाल और फिर भारत में एंट्री ली। भारत आने के बाद नोएडा के सचिम मीणा के साथ सीमा ने शादी कर ली। सीमा का मानना है कि उन्होंने ये शादी नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में की।

इसके बाद उन्होंने हिंदू धर्म को भी स्वीकार कर लिया है। सीमा हैदर के लिए भारत की जनता एकमत नहीं है। कुछ लोगों का मानना है कि उनको भारत रहना चाहिए लेकिन ज्यादा लोग उनको पाकिस्तान भेजने पर अपनी सहमति जता रहे हैं। अगर बात करें जांच एजेंसियों की तो उन्हें शक है कि सीमा बहुत कुछ छीपा रही हैं और जवाब देने में उनको महारथ हासिल है।

कोहली की फैन हैं सीमा

इस वक्त भारत-पाकिस्तान में सचिन और सीमा की प्यार की कहानी खूब चर्चा में बनी हुई है। इन सब के बाद एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में सीमा से बहुत सारे सवाल किए गए। इस दौरान उनसे क्रिकेट के बारे में भी सवाल पूछे गए। सीमा ने बताया कि कोहली को वो एक क्रिकेटर के रूप में बेहद पसंद करती हैं। कोहली की पाकिस्तान में बुराई की जाती है, क्योंकि कोहली पाकिस्तान को हराता है।

ये भी पढ़ें: साई सुदर्शन को गलत आउट दिए जाने पर सोशल मीडिया में मचा बवाल

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version