Sunday, July 6

किसी ने सही कहा है कि यदि किसी को कुछ करना होता है तो उसकी जिंदगी में अगर-मगर जैसे सवालों के लिए कोई जगह नहीं होती है। इंसान के मन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना से वो हर चुनौती को पार कर अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाता है। इंसान की जिद के सामने हर मुश्किल को सर झुकाना ही पड़ता है। एक ऐसी ही सच्ची कहानी हम आज आपके सामने ला रहे हैं, जिसके हाथ ना होने के बाद भी उसने तीरंदाजी जैसे स्पोर्ट को चुना और आज वो उस जगह पर है, जहां पर होना चाहिए।

शीतल देवी आज हम सब की प्रेरणा

जी हां, दरअसल हम जम्मू कश्मीर की 16 वर्षीय महिला तीरंदाज शीतल देवी की बात कर रहे हैं। शीतल देवी वर्तमान समय समय में दुनिया की एकमात्र ऐसी महिला तीरंदाज हैं, जिनके हाथ ना हो। फिलहाल अब शीतल देवी वर्ल्ड पैरा आर्चरी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं। फाइनल में पहुंचने के लिए शीतल ने अपने ही देश की सरिता को हराकर जगह बनाई है। ये आयोजन चेक रिपब्लिक के पिल्सेन में हो रहा है। उन्होंने सरिता को 137-133 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

कौन हैं शीतल? 

शीतल देवी की इस वक्त उम्र मजह 16 साल है। वो जम्मू-कश्मीर के लोही धार गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं। शीतल ने तीरंदाजी के लिए माता वैष्णो देवी तीरंदाजी अकादमी से ट्रेनिंग ली है। जैसा कि पहले ही बता चुके हैं शीतल के दोनों हाथ नहीं हैं। ऐसा उनके साथ जन्म से ही नहीं है। बावजूद इसके शीतल ने अपने आप को कभी भी वक्त के सामने कमजोर नहीं समझा। उन्होंने कभी भी अपनी हिम्मत नहीं हारी। तीरंदाजी के लिए उन्होंने 11 महीने पहले से ही ट्रेनिंग लेना स्टार्ट किया था।

ये भी पढ़ें: साई सुदर्शन को गलत आउट दिए जाने पर सोशल मीडिया में मचा बवाल

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

1 Comment

  1. Pingback: Seema Haider said this big thing about Virat Kohli

Leave A Reply

Exit mobile version