Wednesday, February 11

बीते रविवार को कोलंबो में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच को पाकिस्तान टीम ने जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ खूब रन बरसाएं। इसके अलवा अंपायर के कुछ गलत फैसलों की वजह से भी टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम पाकिस्तान ने भारत के सामने 352 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में भारतीय टीम 224 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की इस हार के बाद सोशल मीडिया पर अंपायरिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

साई सुदर्शन के लिए अंपायर का फैसला गलत

जब साई सुदर्शन को आउट दिया गया, उस गेंद पर पाकिस्तानी गेंदबाज का पैर क्रीज से बाहर चल रहा था। इसके बाद बाउंड्री पर फैसले का इंतजार कर रहे साई सुदर्शन को बांग्लादेश के थर्ड अंपायर मुर्शिद अली खान ने आउट दे दिया। इस तरह एक घटिया फैसले की वजह से भारत के लिए साई जैसे बल्लेबाज का विकेट गवाना पड़ा। जब साई सुदर्शन आउट हुए उस वक्त वो 29 रन पर खेल रहे थे। जैसे ही साई को बांग्लादेशी अंपायर ने गलत आउट दिया तो उसके बाद सोशल मीडिया पर इस फैसले का जमकर विरोध होने लगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच के मुकाबले में ये एक ऐसा फैसला था जिसे देखकर लग रहा था कि अंपायर चाहे तो यहां पर सही फैसला दे सकते थे। अंपायरिंग का ये स्तर देखकर कई लोग नाराज दिख रहे हैं। इस फैसले का भारत में जमकर विरोध हो रहा है। मैच को देखकर ऐसा लग रहा था कि अंपायर्स को मैच को खत्म करने की जल्दी थी।

ये भी पढ़ें: जायसवाल, ईशान और गिल से मिल कर खुश हुई ‘मिस वर्ल्ड’

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version