Browsing: sheetal devi

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत की पैरा तीरंदाज खिलाड़ी शीतल देवी ने क्वालिफाइंग रैंकिंग राउंड में 720 में से 703 का स्कोर किया। वहीं रैंकिंग राउंड का 698 अंकों के साथ पिछला विश्व रिकॉर्ड ग्रेट ब्रिटेन की फोएबे पीटरसन के नाम था जिसको शीतल देवी ने तोड़ दिया। वहीं इस बार तुर्किये की ओजनूर गिर्डी ने 704 अंकों के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Sheetal Devi: इस बार पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के कुल 84 एथलीट मेडल के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं इस बार भारत की तरफ से तीरंदाज शीतल देवी भी इन खेलों में भाग लेने वाली है। इसके अलावा भारत की यह 17 वर्षीय महिला तीरंदाज शीतल देवी इस समय कम्पाउंड ओपन महिला वर्ग में वर्ल्ड की नंबर 1 खिलाड़ी हैं।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों की आज से शुरुआत हो चुकी है। इन खेलों में पहले दिन भारतीय एथलीट कुल 7 स्पर्धा में अपनी चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगे। इस बार पहले ही दिन आईएएश अधिकारी एलवाई सुहास भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

इंसान के मन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना से वो हर चुनौती को पार कर अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाता है। इंसान की जिद के सामने हर मुश्किल को सर झुकाना ही पड़ता है।