Thursday, March 12

Google News Sports Digest Hindi

Shitanshu Kotak: भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले नया बल्लेबाजी कोच मिल गया है। इस मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में नए शख्स की एंट्री होने जा रही है। तभी तो अब बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की घरेलू सीरीज से पहले ही टीम के लिए बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने का फैसला किया है।

Shitanshu Kotak and vvs
image source via getty images

इस बार भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इंडिया ए टीम के हेड कोच सितांशु कोटक (Shitanshu Kotak) को टीम इंडिया का बल्लेबाजी कोच बनाने फैसला लिया है। वहीं अब वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से पहले हेड कोच गौतम गंभीर के साथ जुड़ जाएंगे। इससे पहले ही गंभीर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग के दौरान बैटिंग कोच की मांग रखी थी। तब इसके बाद बीसीसीआई ने कोटक (Shitanshu Kotak) को बल्लेबाजी कोच बनाने का फैसला किया है।

Shitanshu Kotak
image source via getty images

इसके अलावा सितांशु कोटक (Shitanshu Kotak) काफी लंबे समय से इंडिया ए टीम और नेशनल क्रिकेट अकादमी से जुड़े हुए हैं। अब बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि, “अभी हुई रिव्यू मीटिंग के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर ने बल्लेबाजी कोच की मांग की थी। इसके लिए तभी से इसपर चर्चा चल रही थी। इस फैसले के बाद अब सितांशु कोटक (Shitanshu Kotak) को सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया जाएगा।

Shitanshu Kotak
image source via getty images

इसके अलावा इस रिव्यू मीटिंग में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हुए थे। तभी तो पिछली 2 टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड को भी पूर्णकालिक बल्लेबाजी कोच की जरूरत महसूस हुई थी। इसी के साथ अब कोटक (Shitanshu Kotak) भारतीय टीम के साथ बल्लेबाजी कोच के तौर पर कोलकाता में 3 दिवसीय शिविर में जुड़ेंगे। इसके अलावा सभी भारतीय खिलाड़ी 18 जनवरी को कोलकाता में रिपोर्ट करने वाले हैं।”

भारतीय बोर्ड को महसूस हुई बैटिंग कोच की जरूरत :-

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अनुसार हमारे अधिकांश बल्लेबाजों जिनमें सीनियर खिलाड़ी भी शामिल हैं। उन सभी ने पिछली 2 सीरीज में रन बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। तभी तो बल्लेबाजी के दृष्टिकोण से भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ को मजबूत करने की निश्चितरूप से जरूरत है।

Shitanshu Kotak
image source via getty images

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय बोर्ड का यह फैसला जरूर टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए जरूर ही काम आ सकता है। इस मौजूदा समय में भारतीय टीम के हेड कोच गंभीर के अलावा असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर और रेयान टेन डोशेट हैं। जबकि मोर्ने मोर्कल टीम के गेंदबाजी कोच हैं। इसके अलावा टी दिलीप टीम के फील्डिंग कोच बने हुए हैं।

आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच थे Shitanshu Kotak :-

Shitanshu Kotak
image source via getty images

पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय सौराष्ट्र के पूर्व लेफ्ट आर्म बैट्समैन सितांशु कोटक (Shitanshu Kotak) इंडिया ए के हेड कोच थे। वहीं इससे पहले वह अगस्त 2023 में आयरलैंड का दौरा करने वाली जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली भारतीय टीम के हेड कोच थे। इसके अलावा उन्होंने 130 फर्स्ट क्लास मैचों में 8 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनके (Shitanshu Kotak) बल्ले से 15 शतक और 55 अर्धशतक भी आए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version