Saturday, February 14

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्रिलिमिनरी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस टीम की सबसे बड़ी खबर यह है कि टी20 के उपकप्तान शुभमन गिल को ड्रॉप कर दिया गया है। उनका आखिरी समय में बाहर किया जाना काफी हैरानी भरा था, क्योंकि टीम मैनेजमेंट उन्हें काफी समय से बैक कर रही थी, लेकिन वे लगातार फ्लॉप हो रहे थे।

शुभमन की जगह ईशान को दिया गया मौका

Shubman Gill Vs Sanju Samson T20I Cricket 2025 Stats Comparision
Shubman Gill Vs Sanju Samson T20I Cricket 2025 Stats Comparision

शुभमन गिल की जगह घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों का अंबार लगा रहे ईशान किशन को टीम में जगह दी गई है। गिल के बाहर जाने से संजू सैमसन को काफी फायदा हुआ है, क्योंकि अब वे प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए दिखेंगे। संजू का भी प्रदर्शन इस साल काफी खास नहीं रहा है, लेकिन अब वे ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं कि इन दोनों का साल 2025 में टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन कैसा रहा है।

गिल का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल को टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। उन्होंने इस साल छोटे फॉर्मेट में 15 मैचों की 15 पारियों में 24.25 की औसत और 137.26 के स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 47 रन है।

गिल को एशिया कप के दौरान से ही लगातार मौके दिए जा रहे हैं, लेकिन वे उन्हें भुनाने में सफल नहीं हुए हैं, जिसके चलते उन्हें बाहर कर दिया गया है। पिछले बार के टी20 वर्ल्ड कप से पहले भी उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था।

संजू का प्रदर्शन नहीं रहा है खास

संजू सैमसन को शुभमन गिल के टीम में आने के बाद प्लेइंग इलेवन में मिडिल ऑर्डर में जगह दी गई थी, लेकिन वहां वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, जिसके चलते उन्हें टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि गिल के चोटिल होने के बाद संजू को आखिरी मैच में मौका मिला था और उन्होंने अच्छी पारी खेलकर अपनी जगह पक्की की थी।

संजू सैमसन ने इस साल 15 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11 पारियों में 20.18 की औसत और 126.85 की स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया है और उनका बेस्ट स्कोर 56 रन है।

संजू का भी प्रदर्शन इस साल कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन उन्हें कुछ मैचों के बाद ही ओपनिंग से हटाकर मिडिल ऑर्डर में खिलाया गया था। अब उनके ऊपर तलवार लटक रही है, क्योंकि अगर वे परफॉर्म नहीं करते हैं तो उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version