Saturday, February 14

न्यूज़ीलैंड ने वेस्टइंडीज को 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। विंडीज ने कीवी टीम को कड़ी टक्कर तो जरूर दी, लेकिन वे मैच और सीरीज जीतने में सफल नहीं हुए। न्यूज़ीलैंड ने तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 323 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

इस मुकाबले के हीरो कीवी तेज गेंदबाज जैकब डफी रहे। इसी जीत के साथ न्यूज़ीलैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में भी काफी फायदा हुआ है, जबकि इस जीत से वे एक पायदान की छलांग लगाने में सफल हुए हैं।

दूसरे नंबर पर पहुंची न्यूज़ीलैंड

WTC Points Table 2025-27: New Zealand Moves To 2nd Position
WTC Points Table 2025-27: New Zealand Moves To 2nd Position

न्यूज़ीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे मुकाबले में हराकर सीरीज अपने नाम कर ली और साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भी एक पायदान का फायदा देखने को मिल रहा है। अब वे तीसरे स्थान की जगह दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। कीवी टीम ने इस साइकिल में 3 मैचों में 2 जीत और 1 ड्रॉ के साथ 67 प्रतिशत पॉइंट्स हासिल किए हैं।

टॉप पर काबिज है ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर ऑस्ट्रेलिया है। वह अब तक अनबीटन चल रही है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले वेस्टइंडीज का उनके घर में सूपड़ा साफ किया था और अब इंग्लैंड को एशेज में अपने घर में 3 मुकाबलों में धूल चटा चुके हैं। कंगारू टीम के 6 मैचों में 6 जीत के साथ 100 प्रतिशत पॉइंट्स हैं।

अफ्रीका को हुआ एक पायदान का नुकसान

डब्ल्यूटीसी विनर साउथ अफ्रीका ने भी इस साइकिल की शुरुआत काफी अच्छी की है। उन्होंने अपने मुश्किल टूर में से दो में सफलता हासिल की है। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज ड्रॉ कराई, जबकि इंडिया को उन्हीं के घर में क्लीन स्वीप किया। अफ्रीकी टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 जीत और 1 हार के साथ 75 प्रतिशत पॉइंट्स हैं।

हालांकि साउथ अफ्रीका को एक पायदान का नुकसान हुआ है। वह पहले दूसरे नंबर पर थी, लेकिन न्यूज़ीलैंड की जीत के बाद अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है।

नंबर 6 पर मौजूद हैं टीम इंडिया

टीम इंडिया ने इस साइकिल की शुरुआत अच्छी की थी लेकिन अब उनका आगे का रस्ता काफी मुश्किल नजर आ रहा हैं। भारतीय टीम ने इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज ड्रा कराई थी लेकिन घर में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार ने किए कराये पर पानी फेर दिया। अब उनके लिए हर एक मैच अहम हो गया हैं।

टीम इंडिया इस समय पॉइंट्स टेबल में नंबर 6 पर मौजूद हैं। उन्होंने अब तक 9 मुकाबलों में 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रा के साथ 48.150 परसेंट पॉइंट्स हैं।

WTC Points Table 2025-27

Rank Team Matches Won Lost Tied Drawn NR Points PCT
1 Australia 6 6 0 0 0 0 72 100.000
2 New Zealand 3 2 0 0 1 0 28 77.780
3 South Africa 4 3 1 0 0 0 36 75.000
4 Sri Lanka 2 1 0 0 1 0 16 66.670
5 Pakistan 2 1 1 0 0 0 12 50.000
6 India 9 4 4 0 1 0 52 48.150
7 England 8 2 5 0 1 0 26 27.080
8 Bangladesh 2 0 1 0 1 0 4 16.670
9 West Indies 8 0 7 0 1 0 4 4.170

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version