Saturday, February 14

साल 2025 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मिला-जुला रहा। टीम और उसके फैंस इन्हीं अनुभवों के साथ नए साल में कदम रख रहे हैं। इस साल भारत ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में कई बड़ी सफलताएँ हासिल कीं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसी साल रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। इस आर्टिकल में हम आपको साल 2025 में टीम इंडिया का तीनों फॉर्मेट में कैसा प्रदर्शन रहा, इसके बारे में बताएँगे।

ये है साल 2025 में टीम इंडिया का प्रदर्शन

साल 2025 में टी20 में भारतीय टीम का दबदबा

  • भारत बनाम इंग्लैंड: भारत 4-1 से जीता
  • भारत ने एशिया कप टी20 2025 का खिताब जीता
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारत 2-1 से जीता
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: भारत 3-1 से जीता

साल 2025 में भारतीय टीम का टी20 प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस साल बहुत कम मैच हारे। भारत ने 2025 में खेले गए 21 टी20 मैचों में 16 में जीत हासिल की, 3 मैच हारे और 2 मैचों का नतीजा नहीं निकला। इसी साल भारत ने टी20 एशिया कप 2025 भी अपने नाम किया। पूरे साल टीम इंडिया एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी।

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, वनडे में दिखाया कमाल का खेल

  • भारत बनाम इंग्लैंड: भारत 3- 0 से जीता
  • भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारत 1- 2 से हारा
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: भारत 2- 1 से जीता

साल 2025 में वनडे क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। टीम इंडिया ने इस साल 14 वनडे मैच खेले, जिनमें 11 में जीत हासिल की और सिर्फ 3 मैच हारे। इसी साल भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती। इसके अलावा भारत ने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज भी अपने नाम की।

टेस्ट में भारतीय टीम का प्रदर्शन रहा फीका

  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट: भारत 6 विकेट से हारा
  • भारत बनाम इंग्लैंड: सीरीज 2-2 से ड्रॉ
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत 2-0 से जीता
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: भारत 0-2 से हारा

साल 2025 में भारतीय टीम का टेस्ट प्रदर्शन खास नहीं रहा। टीम इंडिया ने इस साल कुल 10 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 4 में जीत मिली, 5 मैच हारे और 1 मैच ड्रॉ रहा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी टेस्ट इसी साल खेला गया, जिसमें भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई, जहाँ पाँच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही। घरेलू मैदान पर भारत ने वेस्ट इंडीज को 2-0 से हराया, लेकिन बाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज 0-2 से हार गई।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version