Tuesday, February 17

भारतीय सेलेक्टर्स ने 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस टीम में सबसे चौंकाने वाली बात टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का न होना है। उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था, लेकिन अब न सिर्फ उनकी वापसी होगी बल्कि वह कप्तान के तौर पर भी वापस आएंगे।

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। वह लगातार आउट ऑफ फॉर्म थे, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया था। उसके बाद भी उनके लिए खुशख़बरी आ रही है, क्योंकि वह अब कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप से गिल को किया गया ड्रॉप

Shubman Gill Will Become T20I Captain After IPL
Shubman Gill Will Become T20I Captain After IPL

शुभमन को टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। उन्हें ख़राब फॉर्म की वजह से बाहर कर दिया गया था। गिल को एशिया कप के लिए टीम में मौका दिया गया था, लेकिन वह वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिसके चलते उनके ऊपर दबाव बढ़ता जा रहा था। भारतीय उपकप्तान पर इसलिए भी सवाल खड़े किए जा रहे थे।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद सूर्यकुमार यादव से छीनी जा सकती है कप्तानी

शुभमन को लैक ऑफ रन के चलते टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। उन्हें बाहर करने में 3 सेलेक्टर्स विरोध में थे। हालाँकि अब अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तान बनाया जा सकता है।

मीडिया ख़बरों की मानें तो गिल को टी20 में भी कप्तान बनाया जा सकता है। टी20 वर्ल्ड कप में जो भी नतीजा होगा, उसके बाद सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया जाएगा, क्योंकि उनके भी बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं।

कोच गंभीर चाहते हैं तीनों फॉर्मेट में एक ही कप्तान

कोच गौतम गंभीर पहले भी तीनों फॉर्मेट में एक कप्तान की माँग कर चुके हैं। वैसे भी भारत में हमेशा से एक कप्तान की नीति ही चलती है। यहाँ पर स्प्लिट कैप्टेंसी काम नहीं करती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गिल और सेलेक्टर्स के बीच जो कम्युनिकेशन गैप है, उसे गौतम गंभीर सही करने का प्रयास कर रहे हैं।

आईपीएल के बाद गिल को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया जा सकता है। टीम मैनेजमेंट ने इस बार भी वही कोशिश की थी, लेकिन वह उसमें कामयाब नहीं हुई थी। अगले साल वह अपने प्लान को सफल बनाना चाहेगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version