Sikandar Raza: सिकंदर रजा नहीं T20I का सबसे तेज शतक है इस खिलाड़ी के नाम, जानिए कौन है वह
Sikandar Raza: टी20 विश्व कप के क्वालिफायर मुकाबले में जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने गांबिया के खिलाफ सिर्फ 33 गेंद में अपना शतक पूरा किया। लेकिन यह टी20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक नहीं है।

Sikandar Raza: जिंबाब्वे और गांबिया की क्रिकेट टीमों के बीच टी 20 विश्व कप का क्वालिफायर मुकाबला खेला गया था। वहीं इस मुकाबले में जिंबाब्वे की टीम ने टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। इसके अलावा इस मुकाबले में जिंबाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने महज 33 गेंदों में अपना शतक भी पूरा किया था।

वहीं रजा (Sikandar Raza) के इस तूफानी शतक ने कई बड़े खिलाड़ियों के तेज टी20 शतक के रिकॉर्ड को भी तोडा है। रजा ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। इसके अलावा हम आपको बता देना चाहते है कि सिकंदर रजा (Sikandar Raza) का यह शतक अंतरराष्ट्रीय टी20 का सबसे तेज शतक नहीं है।
Sikandar Raza इस खिलाड़ी ने बनाया है सबसे तेज शतक :-

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अभी एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम पर दर्ज है। 17 जून 2024 को साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ मात्र 27 गेंद में यह शतक लगाया था। अपनी इस तूफानी शतकीय पारी में साहिल ने केवल 41 गेंद में 18 छक्के और 6 चौके लगाते हुए नाबाद 144 रन बनाए थे
टी20I क्रिकेट के 5 सबसे तेज शतक :-
अगर हम अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट के 5 सबसे तेज शतकों की बात करें तो एस्टोनिया के साहिल चौहान ने 27 गेंद में साइप्रस के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाया था। जबकि नामीबिया के जान निकोल लॉफ्टी एटन ने नेपाल के खिलाफ 33 गेंद में अपना शतक पूरा किया था। वहीं अब जिंबाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने भी गांबिया के खिलाफ 33 गेंद में शतक पूरा किया है।

इसके अलावा नेपाल के कुशाल मल्ला ने मंगोलिया के खिलाफ 34 गेंद में अपना सबसे तेज शतक लगाया था। जबकि दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंद में अपना शतक पूरा किया था। वहीं भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद में शतक लगाया था। लेकिन टेस्ट मैच खेलने वाले देशों की तरफ से टी20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अब सिकंदर के नाम दर्ज हो गया है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।