Zimbabwe Cricket Team: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। जिम्बाब्वे की टीम (Zimbabwe Cricket Team) ने नैरोबी में आयोजित ICC पुरुष टी-20 विश्व कप अफ्रीका सब रीजनल क्वालीफायर-B में गाम्बिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 344 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिम्बाब्वे (Zimbabwe Cricket Team) की तरफ से इस मुकाबले में कप्तान कप्तान सिकंदर रजा ने भी तूफानी शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को इस रिकॉर्ड तक पहुंचाने में मदद की।
Zimbabwe Cricket Team ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड :-
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe Cricket Team) ने गाम्बिया की क्रिकेट टीम के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 344 रनों का विशाल स्कोर बनाकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है। अब रनों के मामले में जिम्बाब्वे ने सितंबर 2023 में नेपाल द्वारा मंगोलिया के खिलाफ बनाए गए 314/3 के स्कोर को पीछे छोड़ दिया।

इसके अलावा जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम (Zimbabwe Cricket Team) ने भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा इसी महीने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ बनाए गए 297/6 के स्कोर को भी पीछे छोड़ दिया है। लेकिन पूर्ण सदस्यीय टीमों के बीच मैच में सबसे बड़ा रनों का टीम रिकॉर्ड अभी भी भारत के नाम ही है।
सिकंदर रजा ने जड़ा तूफानी शतक :-
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe Cricket Team) के इस रिकॉर्ड तोड़ पारी के सूत्रधार केवल उनकी टीम के कप्तान सिकंदर रजा रहे है। उन्होंने इस मुकाबले में 43 गेंदों में नाबाद 133 रन बनाए। अपनी इस शतकीय पारी में उनके बल्ले से 7 चौके और 15 छक्के निकले।

इस समय जिम्बाब्वे की टीम (Zimbabwe Cricket Team) का यह शानदार प्रदर्शन सेशेल्स के खिलाफ 286/5 के पिछले उच्च स्कोर के ठीक 4 दिन बाद ही आया है। तभी तो अब इस बड़े स्कोर ने टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe Cricket Team) के प्रभावशाली प्रदर्शन को दर्शाया है। वहीं सिकंदर रजा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले जिम्बाब्वे के पहले बल्लेबाज भी बने हैं।
जिम्बाब्वे ने अपनी पारी में लगाए कुल 27 छक्के :-
इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम (Zimbabwe Cricket Team) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने 6 ओवर के बाद 103/1 का दूसरा सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर भी बनाया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम की आक्रामक बल्लेबाजी सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट (50) और तदिवनाशे मारुमानी (19 गेंदों पर 62) के योगदान से आगे बढ़ी।

इसके बाद बल्लेबाज क्लाइव मडांडे ने भी नाबाद 50 रन बनाए। वहीं इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने अपनी पारी में कुल 27 छक्के लगाए। वहीं छक्कों के मामले में उन्होंने नेपाल के 26 छक्कों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


