Thursday, March 19

महिला वर्ल्ड कप 2025 अपने अंतिम फेज में पहुंच चुका है। अब इस मल्टीनेशनल इवेंट में सिर्फ 3 मुकाबले बचे हुए हैं और उसके बाद चैंपियन का पता चल जाएगा। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है। सबकॉन्टिनेंट में हो रहे इस मल्टीनेशनल इवेंट के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। वे बढ़-चढ़कर अपनी टीम को सपोर्ट भी कर रहे हैं।

वर्ल्ड कप 2025 में पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 29 अक्टूबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगी। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है और जो भी टीम इस मुकाबले में हारेगी, उसका वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी हैं।

साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वीमेंस हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

South Africa Vs England Womens HTH In Womens World Cup 2025
South Africa Vs England Womens HTH In Womens World Cup 2025

वनडे क्रिकेट में अब तक दोनों टीमों ने 47 मैच खेले हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 10 मुकाबले जीते हैं और 36 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मैच का नतीजा नहीं निकला है।

वहीं इंग्लैंड ने खेले 47 मैचों में 36 जीते और 10 मुकाबलों में हार का सामना किया है, जबकि 1 मैच में नतीजा नहीं निकला हैं।

ENGLAND
SOUTH AFRICA
47 Matches 47
36 Won 10
10 Lost 36
1 No Result 1
0 Tied 0

इंडिया में साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वीमेंस हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

इंडिया में खेले गए मुकाबलों में भी इंग्लैंड की टीम बढ़त बनाती हुई दिख रही हैं। भारत की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 3 मैच खेले गए हैं जिसमें सभी में साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा हैं। जबकि इंग्लैंड ने 3 मैच जीते हैं।

ENGLAND SOUTH AFRICA
3 Total Match 3
3 Won 0
0 Lost 3
0 No Result 0
0 Tied 0

बरसापारा क्रिकेट ग्राउंड में अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वीमेंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट ग्राउंड में अगर दोनों टीमों के बीच वनडे में खेले गए मुकाबलों की बात की जाए, तो उसमें इंग्लिश टीम बाज़ी मारती हुई नजर आती है। इस ग्राउंड पर अब तक 1 मैच खेला गया हैं, जिसमें अफ्रीकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड ने इस मैदान पर 1 मुकाबला खेला हैं जिसमें उन्हें जीत मिली हैं। उन्होंने लीग स्टेज में खेले पहले मुकाबले में ही अफ्रीका को बुरी तरह से हराया था।

ENGLAND SOUTH AFRICA
1 Total Match 1
1 Won 0
0 Lost 1
0 No Result 0
0 Tied 0

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

साउथ अफ्रीका का वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 373 रन है, जो उन्होंने साल 2017 में ब्रिस्टल में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 143 रन है, जो इंग्लिश टीम ने साल 2000 में लिंकन में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 373/5
लोएस्ट टोटल 143/10

इंग्लैंड का वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 305 रन है। उन्होंने भी यह टोटल साल 2017 में ब्रिस्टल में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 69 रन है, जो उन्होंने इसी साल वर्ल्ड कप के लीग स्टेज के मैच में गुवाहाटी में बनाया गया था।

हाईएस्ट स्कोर 305/9
लोएस्ट टोटल 69/10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version