Wednesday, February 11

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों का काफी खराब प्रदर्शन भी देखने को मिला है। इसके अलावा इस पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि अफ्रीका के युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने अपने पहले ही मैच में 4 विकेट लेकर कीर्तिमान रच दिया है।

टी20 इंटरनेशनल में क्वेना मफाका ने रचा इतिहास :-

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए अभी तक उनके युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि इस युवा तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी की काबिलियत से सभी को प्रभावित किया है।

Kwena Mphaka
Kwena Mphaka

इसके चलते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 20 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। इसी के साथ अब क्वेना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में 4 विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। क्यूंकि इससे पहले साउथ अफ्रीका का कोई भी खिलाड़ी यह कारनामा नहीं कर पाया था।

ऐसा करने वाले सबसे युवा तेज गेंदबाज बने मफाका :-

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 19 साल 124 दिन की उम्र में टी20 इंटरनेशनल मैच में 4 विकेट लेने के साथ ही क्वेना मफाका ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके चलते हुए क्वेना अब वर्ल्ड क्रिकेट में फुल मेंबर्स की टीमों में तेज गेंदबाज के तौर पर किसी टी20 मैच में 4 विकेट लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं।

Kwena Mphaka
Kwena Mphaka

इसके अलावा अगर दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका के अभी तक के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 28 के औसत से कुल 10 विकेट लिए हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ इस पहले टी20 मैच में क्वेना के अलावा कगिसो रबाडा ने भी 2 विकेट लिए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version