Friday, March 13

सनातन प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला उत्तराखंड चंद्र शेखर आज़ाद थंडर्स और राजस्थान महाराणा प्रताप रणबाकुरे के बीच इंदौर के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया। उत्तराखंड की टीम मात्र 30 रनों पर ऑलआउट हो गई और राजस्थान ने 63 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

राजस्थान के ओपनरों ने दी अच्छी शुरुआत

राजस्थान के कप्तान लक्ष्मी नारायण ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने पहले मैच से सीख लेते हुए यह निर्णय लिया। क्योंकि इस ग्राउंड पर चेस करना मुश्किल हो रहा है, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया था। उनकी टीम की शुरुआत भी अच्छी रही। ओपनर देवांश और राकेश ने 2 ओवरों में ही 26 रन जड़ दिए।

लक्ष्मीनारायण ने खेली कप्तानी पारी

तीसरे ओवर में तेज गेंदबाज लोकेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाकर उनको बैकफुट में भेजा। इसके बाद तो उत्तराखंड की टीम लगातार कसी हुई गेंदबाजी कर रही थी, जिसके चलते राजस्थान के बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में सफल नहीं हो रहे थे। एक छोर से कप्तान लक्ष्मी क्रीज़ पर टिके हुए थे। क्योंकि उनको पता था कि अगर पूरे ओवर खेलेंगे तो एक सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल हो जाएंगे।

सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल हुई राजस्थान की टीम

SPL 2026: Rajasthan MPR vs Uttarakhand CST Match Report
SPL 2026: Rajasthan MPR vs Uttarakhand CST Match Report

कप्तान ने आखिरी ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाने में सफलता पाई। उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 42 रन बनाए। इसी के चलते राजस्थान पहले बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाने में सफल हुई। उत्तराखंड की तरफ से लोकेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 21 रन देकर 3 विकेट लिए।

5 ओवर से पहले ही आधी टीम पहुंची पवेलियन

SPL 2026: Rajasthan MPR vs Uttarakhand CST Match Report
SPL 2026: Rajasthan MPR vs Uttarakhand CST Match Report

चंद्र शेखर को जीत के लिए 94 रन चाहिए थे। हालांकि उनकी शुरुआत काफी खराब रही और ओपनर सुधांशु बिना खाता खोले ही दीपक का शिकार हो गए। उनके बल्लेबाज लगातार बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवाते रहे। 5वें ओवर के अंदर ही आधी टीम मात्र 23 रनों पर पवेलियन पहुंच चुकी थी।

बल्ले के बाद गेंद से चमके लक्ष्मीनारायण, ली हैट्रिक 

SPL 2026: Rajasthan MPR vs Uttarakhand CST Match Report
SPL 2026: Rajasthan MPR vs Uttarakhand CST Match Report

उत्तराखंड के बल्लेबाज बिना किसी सोच-समझ के हवाई शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो रहे थे। कप्तान लक्ष्मी नारायण ने पहले बल्लेबाजी और उसके बाद गेंदबाजी से विपक्षी टीम को चारों खाने चित्त कर दिया। उन्होंने अपने स्पेल में मात्र 8 रन देते हुए 7 विकेट झटके।

लक्ष्मी नारायण ने धारदार गेंदबाजी करते हुए अपने स्पेल के आखिरी ओवर में हैट्रिक ली थी। उत्तराखंड की टीम मात्र 30 रनों पर ऑलआउट हो गई और राजस्थान ने 63 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version