Saturday, March 14
SL vs BAN: श्रीलंका की टीम ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में बांग्लादेश की टीम को 99 रनों से हरा दिया है। इन दोनों के बीच यह मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।
इसके चलते हुए श्रीलंका की टीम ने 3 वनडे मैचों की सीरीज को 2-1 से जीतकर अपने नाम कर लिया है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 7 विकेट पर 287 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 186 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

श्रीलंका के गेंदबाजों ने की शानदार गेंदबाजी :-

बांग्लादेश की टीम के लिए इस मैच में तौहीद हृदोय ने सबसे ज्यादा 78 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अपनी टीम के लिए परवेज हुसैन इमोन 28 रन, मेहदी हसन मिराज 28 रन और जैकर अली ने 27 रन बनाए।
Sri Lanka cricket team
Sri Lanka cricket team
इनके अलावा बांग्लादेश के किसी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चल पाया और पूरी बांग्लादेश की टीम 186 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। वहीं इस मैच में श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो और दुष्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा दुनिथ वेल्लालागे और वानिंदु हसरंगा को 2-2 सफलता मिली।

ऐसी थी श्रीलंका की बल्लेबाजी :-

Kusal Mendis
Kusal Mendis
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने 13 रन के स्कोर पर निशान मधुश्का के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद फिर नंबर-3 पर कुसल मेंडिस बल्लेबाजी करने आए। तब कुसल मेंडिस ने  सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने कामेंदु मेंडिस और चरित असलंका के साथ मिलकर भी शानदार साझेदारी की।
Sri Lanka cricket team
Sri Lanka cricket team
इसके चलते हुए श्रीलंका की टीम एक अच्छा और मैच जीतने लायक स्कोर बनाने में सफल रही थी। इसके अलावा बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 144 गेंदों पर 124 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 चौके लगाए। जबकि श्रीलंका की टीम के लिए चरित असलंका ने 58 और पथुम निसंका ने 35 रनों का योगदान दिया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version