Saturday, July 12
Mansukh Mandaviya: भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारोत्तोलन के साथ शुरू हुई अस्मिता लीग के 2025 सत्र का उद्घाटन कर दिया है। इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली लीग में 70 हजार से अधिक महिला खिलाड़ी भाग लेने वाली हैं। वहीं इसके पिछले सत्र में 27 खेलों में 550 लीग का आयोजन किया गया था। तब इसमें 53,101 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

मांडविया ने किया अस्मिता भारोत्तोलन लीग का उद्घाटन :-

भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारोत्तोलन के साथ शुरू हुई अस्मिता लीग के 2025 सत्र का उद्घाटन कर दिया है। इसके चलते हुए भारोत्तोलन वारियर्स अकादमी में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में 42 लड़कियां आठ वजन वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती हुई दिखाई देंगी।
Mansukh Mandaviya
इसके बाद मांडविया ने कहा कि, “हमारा मिशन हर स्तर पर अवसर पैदा करना और फिर प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें तैयार करना है। इसके अलावा मैं देख रहा हूं कि यहां आए इन बच्चों की आंखों में कुछ कर गुजरने की ललक है। इस बीच मुझे पूरा यकीन है कि हम एक और मीराबाई चानू ढूंढ़ने में सक्षम होंगे। क्यूंकि मीराबाई चानू से बेहतर आदर्श कोई नहीं हो सकता है।”
image source via getty images
 इस बार चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अस्मिता (महिलाओं को प्रेरित करके खेल उपलब्धि हासिल करना) में 15 खेलों में 852 लीग की योजना बनाई गई है, जो लीग और प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया के लिंग तटस्थ मिशन का एक हिस्सा है। इसके अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली लीग में 70 हजार से अधिक महिला खिलाड़ी भाग लेंगी।
इसके पिछले सत्र में 27 खेलों में 550 लीग का आयोजन किया गया था। तब इसमें 53,101 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “हम भारत के हर कोने तक पहुंचने और महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि अब हमारे पास आपके आगे बढ़ने और चमकने का एक रास्ता है। हमारी खेलो भारत नीति (खेल नीति) को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ मिलकर हम स्कूली खेलों को बहुत बढ़ावा दे रहे हैं।”
Mansukh Mandaviya
इस दौरान खेल एवं युवा मामलों की राज्य मंत्री रक्षा खडसे और टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू उद्घाटन समारोह में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थीं। इस बीच खडसे ने कहा कि, “भारत की अस्मिता हमारे मजबूत खेल कार्यक्रम का एक बड़ा स्तंभ है। महिलाओं ने खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है और उनके लिए कोई सीमा नहीं है। इस बीच हमें बच्चों के इरादों को विकसित करने की जरूरत है।
Mirabai Chanu
इसके बाद भारत की स्टार महिला भारोत्तोलक खिलाड़ी चानू ने कहा कि साल 2021 में शुरू हुई अस्मिता लीग खेलों में महिलाओं के लिए बहुत बड़ा वरदान रही है। इसके आगे उन्होंने कहा, सिर्फ महिलाओं के लिए एक योजना बहुत बड़ी बात है। क्यूंकि पहले ऐसा नहीं था। खिलाड़ियों के लिए यह बहुत बड़ी बात है। अब हर किसी के पास यह विजन है कि इसे उच्चतम स्तर तक कैसे पहुंचाया जाए।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version