Saturday, June 13

CPL 2024 Final: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला (CPL 2024) प्रोविडेंस स्टेडियम में सेंट लूसिया किंग्स (St Lucia Kings) और गुयाना अमेजन वारियर्स (Guyana Amazon Warriors) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए इस मैच में फाफ डु प्लेसी की अगुवाई वाली टीम सेंट लूसिया ने बाजी मारी और 6 विकेटों से आसान जीत दर्ज की। 

फाइनल मैच में जीत के हीरो रहे एरोन जॉन्स ने अपनी तूफानी पारी के दम पर लूसिया को 11 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत दिला दी। वहीं लूसिया की ओर से स्पिन गेंदबाज नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। 40 वर्षीय फाफ डु प्लेसी ने पूरे सीजन कप्तानी करते हुए कई बेहतरीन पारियां खेली और अंत में सेंट लूसिया को चैंपियन बना दिया।  

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुयाना वारियर्स की टीम ने बनाए थे 138 रन

st lucia kings cpl 2024- CPL 2024 Final
st lucia kings cpl 2024- CPL 2024 Final/© Getty Image

इस मैच में गुयाना अमेजन वारियर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 138 रन बना पाई। टीम की तरफ से ड्वेन प्रिटोरियस ने सबसे अधिक 12 गेंदों पर 25 रनों की तेज पारी खेली। उनके अलावा शे होप ने 24 गेंदों में 22 रन जबकि, रोमारियो शेफर्ड ने 9 गेंदों पर 19 रन बनाए। गुयाना की टीम से अन्य कोई भी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सका, जिसकी बदौलत गुयाना की टीम बड़ा टारगेट सेट नहीं कर पाई और बाद में उसे खामियाजा भी भुगतना पड़ा।

यह भी पढ़ें:- मयंक यादव और नीतिश कुमार रेड्डी ने किया अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू, IND vs BAN 1st T20I

11 गेंद शेष रहते ही सेंट लूसिया ने जीता मैच

Johnson Charles and Faf Du Plessis- CPL 2024 Final
Johnson Charles and Faf Du Plessis- CPL 2024 Final/© Getty Image

गुयाना अमेजन वारियर्स के द्वारा दिए गए 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया किंग्स की टीम ने 11 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल की और CPL 2024 की चैंपियन बनी। उनकी ओर से एरोन जोन्स ने 31 गेंदों में ताबड़तोड़ 48 रन बनाए, जबकि रोस्टन चेज ने भी 22 गेंदों में 39 रनों की आतिशी पारी खेली। उनके अलावा, कप्तान फाफ डु प्लेसी ने 21 गेंदों में 21 रन बनाए।

फाइनल में रोस्टन चेज बने मैन ऑफ द मैच और नूर अहमद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट 

Noor Ahamad- CPL 2024 Final
Noor Ahamad- CPL 2024 Final/© Getty Image

पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले नूर अहमद (Noor Ahamad) को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से सम्मानित किया गया। वह 12 मैचों में 22 विकेट अपने नाम करके कैरेबियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन (CPL 2024) में सबसे सफल गेंदबाज भी रहे। उनके अलावा, ऑलराउंडर रोस्टन चेज को फाइनल मुकाबले में उनके आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में 39 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी चटकाया था।    

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version