इस साल पूरी दुनिया के क्रिकेट खेलने वाले देश विश्वकप 2023 की तैयारियों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। वनडे विश्वकप 2023 भारत की धरती पर खेला जाना है और इसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। इन सब के बीच इंग्लैंड क्रिकेट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, इंग्लैंड टीम के घातक गेंदबाज स्टीवन फिन ने आज क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। बता दें कि उनके घुटने पर चोट लगी हुई है और इस साल वो मैदान से बाहर ही दिखे थे।
स्टीवन फिन ने उनके देश इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी मैच साल 2017 में खेला था। इस संन्यास के साथ फिन ने अपने 17 साल पुराने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है। फिन ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि, मैं पिछले 12 महीनों से अपने शरीर के साथ लड़ाई लड़ रहा हूं और अब मैंने हार मान ली है। 2005 में मिडिलसेक्स के लिए डेब्यू करने के बाद से मैं क्रिकेट खेलने के लिए खुद को भाग्यशाली मानाता हूं। मेरी जर्नी आसाना नहीं रही है, लेकिन फिर भी मुझे ये खेल पसंद है।
जानकारी के लिए बता दें कि स्टीवन फिन ने इंग्लैंड के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कुल 36 टेस्ट में 125 विकेट, 69 वनडे मैच में 102 विकेट और 21 टी-20 मैचों में 27 विकेट हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs WI: सीरीज गंवाने के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने बल्लेबाजी को लेकर कही ये बड़ी बात
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

