Tuesday, February 17

भारतीय ओपनर सूर्यकुमार यादव अपनी तेज़ और आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। इस समय वह भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रहे हैं। पहला मैच कटक में हुआ, जिसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराया। अब अगला मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा, जहाँ भारत की टीम फिर से जीत की कोशिश करेगी। इस मैच में सूर्यकुमार यादव अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और 11 गेंदों में केवल 12 रन ही बना पाए। फिलहाल यादव 9000 रन बनाने की बड़ी उपलब्धि के काफी करीब हैं। इससे पहले टी20 फॉर्मेट में केवल तीन खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है।

T20s में 9000 रन बनाने के बेहद करीब हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम दूसरे मैच में अपनी जीत को और मजबूत करना चाहेगी। पहले मैच में सूर्यकुमार ज्यादा रन नहीं बना पाए थे और केवल 12 रन बनाकर आउट हुए थे। अब उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। उनका बल्ला लंबे समय से शांत है। उनका आखिरी अर्धशतक अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में था। तब से अब तक एक साल से अधिक हो गया है और उनके बड़े स्कोर का इंतजार है। अगर वह दूसरे मैच में अच्छी पारी खेलते हैं और 50 से अधिक रन बना लेते हैं, तो यह उनके करियर के लिए खास होगा।

सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए केवल 47 रन और बनाने हैं। अब तक उन्होंने 343 मैचों की 317 पारियों में 8953 रन बनाए हैं। अगर वह यह लक्ष्य हासिल कर लेते हैं, तो वह टी20 में 9000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे। इससे पहले यह उपलब्धि विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन ने हासिल की है।

टी20 क्रिकेट में 9000+ रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • विराट कोहली- 13,543
  • रोहित शर्मा – 12,248
  • शिखर धवन- 9,797

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version